Who is Samir Modi? भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई को दिल्‍ली पुलिस ने रेप के आरोप में किया अरेस्‍ट

Who is Samir Modi? भगोड़े कारोबारी और पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी के भाई समीर मोदी को दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार शाम इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि मोदी को IGI एयर पोर्ट से उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह एक फ्लाइट में सवार होकर जाने वाला था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला उनकी पूर्व लिव-इन पार्टनर द्वारा पहले दर्ज कराई गई शिकायत से संबंधित है। महिला की शिकायत के आधार पर बलात्कार और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद समीर मोदी की गिरफ्तारी हुई।

Who is Sameer Modi

समीर मोदी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

यह मामला दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। पुलिस सूत्रों ने यह भी दावा किया कि महिला ने कथित तौर पर मामला सुलझाने के लिए 50 करोड़ रुपये की मांग की थी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मोदी को अदालत में पेश किया गया और एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें शुक्रवार को फिर से पेश किया जाना है।

आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी

सूत्रों ने बताया कि महिला पिछले 7-8 सालों से आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। दोनों दक्षिण दिल्ली के एक प्रसिद्ध जिम में भी जाते थे। महिला कुछ समय से प्राथमिकी दर्ज करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन हाल ही में उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

Who is Sameer Modi: कौन है समीर मोदी?

बिजनेसमैन समीर मोदी ललित मोदी के छोटे भाई और डायरेक्ट सेलिंग कंपनी 'मोदीकेयर' के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। पिछले साल भी वह अपनी मां बीना मोदी के साथ विरासत विवाद को लेकर चर्चा में थे। जून 2024 में, उन्होंने पारिवारिक कलह के बीच अपनी मां से जान का खतरा बताते हुए दिल्ली पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।

समीर मोदी की कंपनियां और बिजनेस?

  • गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक
  • इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मोदी एंटरप्राइजेज सहित कई ग्रुप कंपनियों में निदेशक
  • समीर मोदी नए वेंचर और ब्रांड्स जैसे मोदीकेयर, कलरबार कॉस्मेटिक्स और ट्वेंटी फोर सेवन सुविधा स्टोर से जुड़े हुए हैं। ये कंपिनयां रिटेल, नेटवर्क मार्केटिंग, पर्सनल केयर और ब्यूटी प्रोडक्‍ट जैसी फील्‍छ से संबंधित है।

समीर माेदी ने अपनी मां पर लगाया था ये गंभीर आरोप

मोदी के परिवार में संपत्ति और कंपनी की हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है। समीर मोदी ने अपनी मां बीना मोदी और परिवार के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि संपत्ति विवाद के दौरान उनकी मां ने उन पर हमला करवाया था।

2019 में पिता की मौत के बाद हुआ था बंटवारा

2019 में पारिवारिक मुखिया केके मोदी के निधन के बाद ₹11,000 करोड़ की विरासत के बंटवारे से जुड़ा था। समीर मोदी ने अपनी मां को सुप्रीम कोर्ट तक घसीटा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अपने पिता द्वारा निष्पादित ट्रस्ट डीड के अनुसार धन का वितरण नहीं किया।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं समीर मोदी?

केके मोदी परिवार ट्रस्ट की संपत्ति के मूल्यांकन को लेकर भी मतभेद हैं। समीर और ललित मोदी ने परिवार ट्रस्ट में अपनी हिस्सेदारी का मूल्यांकन करते हुए चार प्रमुख कंपनियों - गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, इंडोफिल, मोदीकेयर और कलरबार - की संयुक्त मूल्यांकन ₹29,000 करोड़ से अधिक बताई है। हालांकि, कुछ अन्य रिपोर्टों में ट्रस्ट की वर्तमान वास्तविक मूल्यांकन लगभग ₹12,000 करोड़ आंकी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+