Ria Mary Roy कौन हैं? पिता बेंगलुरु रियल एस्टेट 'KING' CJ Roy की मौत के वक्त कहां थी?
CJ Roy Daughter Ria Mary Roy: बेंगलुरु के रियल एस्टेट जगत में 30 जनवरी 2026 को सन्नाटा छा गया। जब कॉन्फिडेंट ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन डॉ. सीजे रॉय (Dr. Roy Chiriankandath Joseph, उर्फ CJ Roy) की मौत की खबर सामने आई। 57 साल के रॉय ने अपने ऑफिस (रिचमंड सर्कल के पास लैंगफोर्ड रोड) में खुद को गोली मार ली। घटना के समय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल रही थी। पुलिस की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सारी गुत्थी खुलेगी।
सीजे रॉय के परिवार में पत्नी लिनी रॉय और दो बच्चे हैं - बेटा रोहित रॉय और बेटी रिया मैरी रॉय (Ria Mary Roy)। ऐसे में सभी का ध्यान सीजे रॉय के बच्चों पर ठहर गया है। आखिर कौन है बेटी रिया मैरी रॉय? आइए जानते हैं...

Who Is Ria Mary Roy: रिया मैरी रॉय कौन हैं?
रिया मैरी रॉय, सीजे रॉय और लिनी रॉय की बेटी हैं। वे फैमिली बिजनेस में एक्टिव हैं और युवा एंटरप्रेन्योर के रूप में जानी जाती हैं। रिया ने University of Exeter (UK) से BSc Management and Marketing (Entrepreneurship में स्पेशलाइजेशन) किया है। GEMS Education, Dubai American Academy से हाई स्कूल किया। आइए जानतें रिया का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस...

- Confident Group (फैमिली कंपनी) में Executive Director के पद पर अगस्त 2015 से हैं। केरल, बेंगलुरु और दुबई में अपार्टमेंट्स, विलास, फ्लैट्स के प्रोजेक्ट्स हैंडल करती हैं। इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप से शुरू कर अब UAE ऑपरेशंस में महत्वपूर्ण रोल।
- Enactus Exeter (University of Exeter) में Marketing Head - सितंबर 2021 से वर्तमान। सोशल एंटरप्रेन्योरशिप प्रोजेक्ट्स में मार्केटिंग, वेबसाइट मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और इवेंट्स हैंडल।

- University of Exeter Indian Society में Marketing & Promotions Secretary - 2019 से। सोसाइटी की पहली साल में मार्केटिंग संभाली।
- Ria Rossen (अपना ई-कॉमर्स ब्रांड) की Co-Founder हैं। जनवरी 2019 से जून 2020 तक। इसकी शुरुआत हाई स्कूल में की।
- Aster DM Healthcare (Dubai) में मार्केटिंग कम्युनिकेशंस इंटर्न (2017), University of Exeter Finance & Technology Society में सदस्य।

Who Is Rohit Roy: रोहित रॉय कौन हैं?
रोहित दुबई में Confident Group UAE के फाउंडर डायरेक्टर हैं। 2006 से कंपनी में Executive Director से Managing Director तक का सफर तय किया। दुबई में Confident Group UAE के फाउंडर डायरेक्टर। इंटरनेशनल एक्सपैंशन और स्ट्रैटेजिक लीडरशिप हैंडल करते हैं। Dubai से ही रोहित ने GEMS Education किया। पिता के साथ कार कलेक्शन (Rolls-Royce आदि) शेयर करते थे।

सीजे रॉय की मौत ने फैमिली बिजनेस को प्रभावित किया है, लेकिन रिया और रोहित दोनों ही कंपनी में मजबूत रोल में हैं। रिया युवा, एजुकेटेड और मार्केटिंग/एंटरप्रेन्योरशिप में एक्टिव हैं, जबकि रोहित ऑपरेशंस लीड करते हैं। परिवार अब साथ मिलकर आगे बढ़ रहा है।

मौत के वक्त रिया और रोहित कहां थे?
कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं है। रिया और रोहित दोनों दुबई और बेंगलुरु के बीच रहते हैं। रिया दुबई में Confident Group LLC की Executive Director हैं, जबकि रोहित UAE ऑपरेशंस लीड करते हैं। घटना बेंगलुरु ऑफिस में हुई, इसलिए फैमिली में से कोई मौजूद था या नहीं, यह जांच का हिस्सा है।

पुलिस ने परिवार से बात की है, लेकिन लोकेशन डिटेल्स पब्लिक नहीं की गईं। मौत के बाद कंपनी और फैमिली ने शोक जताया, लेकिन स्पेसिफिक लोकेशन नहीं बताई।












Click it and Unblock the Notifications