जानें कौन हैं प्रिया रमानी, जिन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगाए थे यौन शोषण के आरोप
नई
Recommended Video

कौन हैं प्रिया रमानी?
प्रिया रमानी भारतीय पत्रकार हैं। इसके अलावा वो राइटर और एडिटर भी हैं। साल 2018 में जब उन्होंने अपने पूर्व संपादक एमजे अकबर पर यौन शोषण का आरोप लगाया तब उनका नाम चर्चा में आया। इसके अलावा उन्होंने ही #metoo कैंपेन में भी हिस्सा लिया। साथ ही दुनिया को अपने साथ हुए यौन शोषण की कहानी बताई। प्रिया ने समर हलनकर से शादी की है। वो भी पेशे से पत्रकार हैं। इसके अलावा प्रिया ने अक्टूबर 2020 में इंस्टाग्राम पर India Love Project शुरू किया था।

क्या था प्रिया का आरोप?
केंद्रीय मंत्री बनने से पहले एमजे अकबर ने कई बड़े मीडिया हाउस में काम किया था। प्रिया के मुताबिक 20 साल पहले जब वो बतौर पत्रकार एमजे अकबर के साथ काम कर रही थीं, तो उनका यौन शोषण हुआ था। इसके अलावा #metoo कैंपेन में उन्होंने खुलकर लिखा था। प्रिया के बाद करीब 20 महिला पत्रकार और भी सामने आईं और उन्होंने भी इसी तरह के आरोप एमजे अकबर पर लगाए। हालांकि एमजे अकबर शुरू से ही इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

क्यों दायर किया था केस?
प्रिया के आरोपों के बाद एमजे अकबर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था। उन्होंने 15 अक्टूबर 2018 को प्रिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद 17 अक्टूबर को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आखिरी सुनवाई के दौरान एमजे अकबर ने कोर्ट में कहा कि प्रिया ने जो आरोप लगाए वो सब बेबुनियाद हैं। वो उसे साबित नहीं कर पाईं। सिर्फ कहने से सच साबित नहीं होता इसे आपको (प्रिया) साबित करना होगा। अकबर के मुताबिक प्रिया ने एक झटके में उनकी 50 साल की मेहनत पर पानी फेर दिया था। हालांकि कोर्ट ने अकबर की दलीलों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। साथ ही प्रिया को मानहानि के मामले में बरी कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications