Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Who is Prajwal Revanna: रेप केस में उम्रकैद की सजा पाने वाले प्रज्‍वल रेवन्‍ना कौन हैं? कितनी है संपत्ति?

Who is Prajwal Revanna: कर्नाटक की राजनीति में वर्षों से दबदबा कायम रखने वाली जनता दल (सेक्युलर) अपने ही पूर्व सांसद के कारण शर्मसार महसूस कर रही है। इसकी वजह है कि दिल दहला देने वाले सेक्‍स स्‍कैंडल केस में जेडीयू के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को अजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

जिस प्रज्वल रेवन्ना को नौकरी के रेप केस में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है वो कुछ समय पहले ही भारतीय राजनीति का उभरता सितारा माना जाता था। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और वरिष्ठ जनता दल (सेक्युलर) नेता एच. डी. रेवन्ना के बेटे के बेटे प्रज्वल का राजनीतिक सफर अपार संभावनाओं के साथ शुरू हुआ था। लेकिन इस गंभीर आरोप के बाद अचानक समाप्‍त हो चुका है। साथ ही इस केस ने कर्नाटक सहित पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

Prajwal Revanna

47 वर्षीय नौकरानी का बलात्कार करने के दोषी

बता दें सेक्‍स स्‍कैंडल केस में बेंगलुरू की स्‍पेशल कोर्ट ने 2 अगस्‍त 2025 को नौकरानी के रेप केस में पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 47 वर्षीय घरेलू सहायिका का बलात्कार करने का दोषी पाया गया था और आज अदालत ने रेवन्ना पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया है। आरोप है कि प्रज्वल ने पहली घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया था। जो बाद में बड़ा सबूत बन गया। इसके अलावा रेवन्ना के डीएनए नमूने पीड़िता द्वारा फार्महाउस पर एक अलमारी में रखी साड़ी पर भी पाए गए थे, जो एक पुख्ता सबूत था। जिसके आधार पर रेवन्‍ना को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

कौन हैं प्रज्‍वल रेवन्‍ना?

प्रज्वल रेवन्ना का जन्म 5 अगस्त 1990 को कर्नाटक के हासन में, प्रभावशाली देवेगौड़ा परिवार में हुआ था। रेवन्ना परिवार चार दशकों से अधिक समय से कर्नाटक, विशेषकर वोक्कालिगा समुदाय के गढ़ में एक प्रभावशाली शक्ति रहा है।

  • दादा: एच.डी. देवेगौड़ा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री
  • पिता: एच.डी. रेवन्ना कर्नाटक में पूर्व पीडब्ल्यूडी और ऊर्जा मंत्री
  • मां: भवानी रेवन्ना पूर्व जिला पंचायत सदस्य
  • चाचा: एच.डी. कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री
  • चचेरे भाई: निखिल कुमारस्वामी अभिनेता और राजनेता
  • भाई: सूरज रेवन्ना एक चिकित्सक और हासन से एमएलसी

कितने पढ़ें-लिखे हैं प्रज्‍वल रेवन्‍ना?

राजनीतिक प्रभाव वाले माहौल में पले-बढ़े प्रज्वल ने बैंगलोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने कुछ समय के लिए उद्यमिता और कृषि क्षेत्र में काम किया और फिर लगभग 2014 में औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया।

प्रज्‍वल रेवन्‍ना का राजनीतिक करियर

  • प्रज्वल ने जनता दल (सेक्युलर) के बैनर तले अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की।
  • 2014 से 2018 के बीच, उन्होंने पार्टी के युवा विंग में सक्रिय रूप से काम किया विधानसभा तथा स्थानीय चुनावों के दौरान अभियानों के समन्वय में सहायता की।
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में, उन्हें कर्नाटक के हासन से संसद सदस्य चुना गया। वह 17वीं लोकसभा में जनता दल (सेक्युलर) के एकमात्र और सबसे युवा सांसदों में से एक थे।
  • नीतिगत रुचियों में कृषि, ग्रामीण बुनियादी ढांचा, जल संरक्षण और अर्ध-शहरी कर्नाटक में डिजिटल कनेक्टिविटी शामिल थी।
  • संसद में उनके शुरुआती वर्ष सक्रिय निर्वाचन क्षेत्र जुड़ाव और विधायी भागीदारी से चिह्नित थे।

चुनाव को संपत्ति छिपाने के मामले में चुनाव आमान्‍य

2023 में, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने संपत्ति छिपाने और चुनाव वित्त नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में उनके 2019 के चुनाव को शून्य और अमान्य घोषित कर दिया।

महिलाओं के यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज लगे आरोप

2024 की शुरुआत में, प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं से जुड़े यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज आरोप लगे।
कई आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन सामने आने के बाद, जो कथित तौर पर सहमति के बिना रिकॉर्ड किए गए थे, विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच का आदेश दिया गया। प्राथमिकी दर्ज होने से ठीक पहले वह राजनयिक पासपोर्ट का उपयोग करके देश छोड़कर भाग गए।

बढ़ते दबाव के बाद, भारतीय अधिकारियों ने कानूनी और राजनयिक चैनलों का उपयोग करके उन्हें वापस लाने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप इंटरपोल नोटिस जारी किया गया।

2024 में प्रज्‍वल रेवन्‍ना को किया गया गिरफ्तार

वह मध्य-2024 में भारत लौटे और बेंगलुरु पहुंचने पर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। 1 अगस्त 2025 तक, उन्हें 47 वर्षीय एक घरेलू सहायिका के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया गया है। यह घटना भारतीय राजनीतिक इतिहास के सबसे नाटकीय पतन का बड़ा इतिहास बन चुकी है।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रज्‍वल रेवन्‍ना?

2023 में अयोग्यता से पहले दायर सार्वजनिक हलफनामों के अनुसार, उनकी अनुमानित कुल निवल संपत्ति ₹30-35 करोड़ थी।

₹10 करोड़ से अधिक की कृषि भूमि

₹8-10 करोड़ की आवासीय संपत्ति

₹1.5 करोड़ के वाहन (लक्जरी एसयूवी सहित)

₹2 करोड़ से अधिक के बैंक जमा

₹4-5 करोड़ का निवेश (एफडी/शेयर)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+