कौन हैं मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा? जिसकी बहन की जीजा ने ली जान, अब पत्रकार ने खोला 'साइको पति' का राज
लखनऊ के गोमती नगर में 20 अगस्त को हुई गोलीकांड की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। पत्रकार और यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन दिव्या मिश्रा की उनके पति मानस बाजपेयी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मानस ने अपनी बहन को भी गोली मारी और फिर खुद की जान ले ली। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद की बात सामने आई है। हत्या की असली वजह अभी आधिकारिक तौर पर साफ नहीं हुई है।
घटना के बाद प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन की मौत के पीछे की सच्चाई बताई। प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि उनकी बहन का पति मानस साइको है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, 'मेरी बहन दिव्या मिश्रा लखनऊ के गोमतीनगर आईसीआईसीआई बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर थी वो पति की साइको हरकतों और बहन की पागलपन की बिमारी की वजह से अलग रह रही थी'

प्रज्ञा मिश्रा ने बताया जीजा मानस से कैसे बहन की हत्या की?
प्रज्ञा ने आगे लिखा,
''रोज की तरह वो सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंची थी। पहुंचने के बाद उसने अपना कामकाज निपटाया उसके बाद वो किसी से चेक-वेक कलेक्ट करने के लिए अपने कलीग के साथ बाहर चली गई। इसी दौरान उसका साइको पति दो रिवॉल्वर के साथ ऑटो से रेकी करने लगा, जब वो बैंक पहुंची बैंक के गेट पर उसके पति ने पहले पहली रिवॉल्वर से गोली चलाई, फिर रिवॉल्वर की बट से चेहरे सिर पर कई वार किए। पास के सब लोग जान बचाकर भाग गए..फिर दूसरा रिवॉल्वर निकाला उससे फायर किया..माथे पर उसके बहुत बड़े बड़े होल हैं।''
प्रज्ञा बोलीं-दिव्या तुम अब नहीं हो ये यकीन कर पाना मुश्किल है
प्रज्ञा मिश्रा बोलीं,
''दिव्या तुम अब नहीं हो ये यकीन कर पाना मुश्किल है..तुम मम्मी का बेटा थीं..मम्मी का बार बार फोन आ रहा है..मेरी हिम्मत नहीं है की मैं उनको कह सकूं कि तुम अब नहीं रहीं..दिव्या काश के तुम इतनी सीधी नहीं होतीं..काश के हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते..।''

कौन हैं मशहूर यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा? (Who is Pragya Mishra?)
प्रज्ञा मिश्रा एक जानी-मानी डिजिटल पत्रकार, कंटेंट क्रिएटर और चर्चित यूट्यूबर हैं। वे डिजिटल प्लेटफॉर्म 'Ulta Chasma UC' चलाती हैं, जहां वे देश-विदेश, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक रिपोर्टिंग और विश्लेषण पेश करती हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर वे @PragyaLive नाम से सक्रिय हैं और वर्तमान में 'भारत समाचार' न्यूज चैनल से बतौर एंकर और रिपोर्टर जुड़ी हुई हैं। अप्रैल 2021 में वे फेक न्यूज का शिकार भी हो चुकी हैं, जब सोशल मीडिया पर उनकी हत्या की झूठी खबर और एक दूसरा वीडियो गलत तरीके से वायरल कर दिया गया था।

बैंक के बाहर पत्नी पर चली गोली, फिर घर पहुंचा मानस
पुलिस जांच के मुताबिक मानस बाजपेयी अपनी पत्नी दिव्या के बैंक के बाहर पहुंचा। यहीं दोनों के बीच बातचीत के बाद गोली चलने की घटना हुई। गोली लगने के बाद दिव्या को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
इसके बाद मानस वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा। घर में उसकी बहन भी मौजूद थी। पुलिस के मुताबिक उसने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मार ली। इस तरह कुछ ही समय में तीन लोगों की जान चली गई। मामले की जांच में घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है।
WhatsApp Status में क्या लिखा था?
इस केस में मानस का कथित वॉट्सऐप स्टेटस भी जांच का अहम हिस्सा बन गया है। मीडिया रिपोर्टों में सामने आए इस स्टेटस में उसने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया था।
इसके बाद उसने अपनी बहन और खुद को खत्म करने की बात लिखी थी। स्टेटस में प्रज्ञा मिश्रा और भारत नाम के व्यक्ति का भी जिक्र बताया गया है। हालांकि इस स्टेटस में लगाए गए आरोपों को सच मानना जल्दबाजी होगी। पुलिस डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। हत्या की वजह को लेकर भी अभी अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।
पति-पत्नी के बीच पहले से चल रहा था विवाद
मृतका दिव्या मिश्रा ICICI बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं, जबकि उनके पति मानस बाजपेयी SBI की जानकीपुरम शाखा में सीनियर असिस्टेंट (अकाउंटेंट) थे। दोनों की शादी लगभग 12 साल पहले हुई थी और उनका कोई बच्चा नहीं था। पिछले एक साल से दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला फैमिली कोर्ट में भी लंबित था।
20 अगस्तर को दिव्या जैसे ही ड्यूटी के लिए बैंक पहुंचीं, मानस दो पिस्तौल लेकर वहां आ धमका। उसने सरेआम दिव्या पर गोलियां चला दीं, जिससे वे खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं। इसके बाद आरोपी सीधे अपने घर पहुंचा और मोबाइल पर एक हैरान करने वाला स्टेटस लगाया।
मानस ने लिखा,
''आज मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे अपनी बहन और खुद को खत्म करना है। उसकी बहन प्रज्ञा और भारत इस बारे में सब कुछ जानते हैं।"
टीवी पर बजती रही हनुमान चालीसा और घर में मिलीं दो लाशें
मानस का यह व्हाट्सएप स्टेटस देखकर उसके पड़ोसी अंकुर को अनहोनी की आशंका हुई। जब लगातार फोन करने पर भी कॉल रिसीव नहीं हुआ, तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। प्रत्यक्षदर्शी अंकुर के अनुसार, अंदर का मंजर भयानक था।
मानस और उसकी 28 वर्षीय बीमार बहन तूलिका उर्फ सीबा के शव पड़े हुए थे। घर के अंदर टीवी चालू था और उस पर हनुमान चालीसा बज रही थी। पड़ोसियों का कहना है कि मानस का काफी समय से मानसिक इलाज चल रहा था और उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी।
पुलिस अब इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि मानस ने इस हत्याकांड को पूर्व नियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया या फिर अचानक हुए विवाद के कारण ऐसा किया। मोबाइल स्टेटस में किए गए दावों और उसमें जिन लोगों का नाम लिया गया है, पुलिस उन सभी बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications
