कौन हैं पुरुषोत्तम रूपाला, जो भाजपा अध्यक्ष बनने की रेस में चल रहे हैं टॉप पर! मोदी या RSS किस के हैं करीबी?
Parshottam Rupala Bio (who will be next BJP President): भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश में है। जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो चुका है और अब पार्टी की नजर उस चेहरे पर है, जो संगठन और सत्ता -दोनों का संतुलन बनाए रख सके। इस बीच गुजरात के दिग्गज और पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला अचानक सुर्खियों में आ गए हैं।
रूपाला का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में तेजी से उभर रहा है। दिलचस्प यह है कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान उनके 'एंटी-क्षत्रिय बयान' ने काफी विवाद खड़ा किया था, फिर भी पार्टी और संघ की नजर में वे अब भी भरोसेमंद चेहरा माने जाते हैं। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके पुराने रिश्ते और आरएसएस का मजबूत समर्थन उनकी दावेदारी को और पुख्ता करता है।

सूत्र बताते हैं कि रूपाला उन नेताओं में से हैं, जिन्हें "वफादार और पार्टी-संघ नेतृत्व के बीच भरोसेमंद कड़ी" माना जाता है। हालांकि उनका नाम इस लिस्ट में नया है, लेकिन उनका कद इसलिए और बड़ा हो गया क्योंकि उन्हें न सिर्फ पीएम मोदी का करीबी माना जाता है, बल्कि आरएसएस का आशीर्वाद भी हासिल है। यही वजह है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में पुरुषोत्तम रूपाला का नाम अब टॉप पर चल रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं पुरुषोत्तम रूपाला कौन हैं और उनके राजनीतिक करियर के बारें में।
पुरुषोत्तम रूपाला कौन हैं? (Who is Parshottam Rupala)
परशोत्तम खोदाभाई रुपाला का जन्म 1 अक्टूबर 1954 को हुआ है। वो गुजरात के मूल निवासी हैं। पुरुषोत्तम रूपाला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार में केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री रह चुके हैं। वे वर्तमान में राजकोट से 18वीं लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले वे राज्यसभा सदस्य और गुजरात विधानसभा के विधायक रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले पुरुषोत्तम रूपाला शिक्षा क्षेत्र और प्रशासन से जुड़े रहे।
पुरुषोत्तम रूपाला प्रारंभिक जीवन (Parshottam Rupala Early Life)
पुरुषोत्तम रूपाला का जन्म हरिबेन खोदाभाई और खोदाभाई माधाभाई के घर हुआ था। उन्होंने बीएससी और बीएड की पढ़ाई की।
वे सौराष्ट्र विश्वविद्यालय और गुजरात विश्वविद्यालय से 1976-77 के दौरान डिग्री ली थी।
राजनीति में आने से पहले (1977-1983) पुरुषोत्तम रूपाला एक स्कूल प्रिंसिपल रहे और बाद में अमेरेली नगर पालिका के मुख्य अधिकारी भी बने (1983-1987)।
पुरुषोत्तम रूपाला राजनीतिक करियर (Parshottam Rupala Political Career)
- 1988 से 1991 तक अमरेली जिला भाजपा अध्यक्ष रहे।
- 1992 में भाजपा के सचिव बने।
- 2002 से 2004 तक युथ हॉस्टल के चेयरमैन रहे और कई सामाजिक संगठनों से जुड़े।
- गुजरात विधानसभा में लगातार तीन बार विधायक रहे (2002 तक)।
गुजरात सरकार में मंत्री पदों पर कार्य:
- सिंचाई और जल आपूर्ति मंत्री (1995-1996)
- कृषि मंत्री (2001-2002)
- गुजरात विधान सभा की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (1997) के चेयरमैन रहे।
- गुजरात औद्योगिक विकास निगम (GIDC) के चेयरमैन भी रहे (1998-2001)।
पुरुषोत्तम रूपाला संसदीय करियर (Parshottam Rupala Parliamentary Career)
- पुरुषोत्तम रूपाला 2008 में राज्यसभा सांसद बने।
- कई संसदीय समितियों जैसे कृषि, रसायन और उर्वरक, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों, कानून और न्याय पर कार्य किया।
- 2016 में कांग्रेस सांसद प्रवीण राष्ट्रपाल की मृत्यु के बाद फिर से राज्यसभा पहुंचे।
- 2019 से 2021 तक केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे।
- 2021 में उन्हें मोदी सरकार में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री बनाया गया।
- 2024 लोकसभा चुनाव में वे राजकोट से सांसद चुने गए।
पुरुषोत्तम रूपाला विवाद (Parshottam Rupala Controversies)
2024 लोकसभा चुनाव के दौरान रुपाला ने राजपूत समाज को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने चुनावी सभा में कहा कि पूर्व महाराजाओं ने विदेशी और अंग्रेज शासकों के सामने घुटने टेक दिए थे। इस बयान से गुजरात के राजपूत समाज में नाराजगी फैल गई और बड़े पैमाने पर विरोध हुआ। उन्होंने माफी मांगी, लेकिन समुदाय ने उनकी उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की। भाजपा हाईकमान ने उनका टिकट वापस नहीं लिया और वे चुनाव जीत भी गए।
पुरुषोत्तम रूपाला की संपत्ति (Parshottam Rupala Net Worth)
पुरुषोत्तम रूपाला की कुल संपत्त ₹7.53 करोड़ से अधिक है। उन्ही उनपर 7.13 लाख की देनदारियां हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक पुरुषोत्तम रूपाला के पास 15.90 लाख रुपये कैश है। बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों में उन्होंने एक करोड़ से ज्यादा रुपये जमा हैं।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications