कौन हैं पलक शर्मा? जो एशियन डाइविंग चैंपियनशिप में भारतीय दल का करेंगी नेतृत्व, चीन में होगी प्रतियोगिता

21 अक्टूबर से चीन के ग्वांग्झू में आयोजित होने वाले एशियन डाइविंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली पलक शर्मा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। भारतीय दल का नेतृत्व करने वाली पलक शर्मा एमपी की स्टार गोताखोर हैं। इस डाइविंग प्रतियोगिता में एशियाई देशों के डाइवर यानी गोताखोर हिस्सा लेंगे। ऐसे में जानिए कौन हैं पलक शर्मा?

इंदौर की बेटी और कुशल गोताखोर पलक शर्मा एशियाई डाइविंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। 8 साल की छोटी सी उम्र में शुरू हुए डाइविंग करियर के साथ पलक ने अब तक 9 साल के इस सफर में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50 पदक जीते हैं।

Palak Sharma

अब तक जीते 50 पदक

पदकों में कलेक्शन में पलक के पास राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 29 स्वर्ण, 8 रजत और 3 कांस्य पदक और अंतरराष्ट्रीय मंच पर 4 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य पदक है। पलक की सफलता की यात्रा 2018 में शुरू हुई, जब महज 12 साल की उम्र में उन्होंने राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिताओं में पदक जीतना शुरू कर दिया, उनकी जीत का सिलसिला लगातार जारी है।

बेहद कम उम्र में ही इस प्रतिस्पर्धा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी पलक शर्मा ने राष्ट्रीय , अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जितने के साथ कई पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी हैं।

'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एंबेसडर

डाइविंग के प्रति पलक के समर्पण ने ना सिर्फ उन्हें प्रशंसा दिलाई है, बल्कि 2021 में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार और 2022 में मध्य प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार, एकलव्य पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी दिलाए हैं। इसके अलावा उनकी उपलब्धियों ने उन्हें 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' पहल के लिए ब्रांड एंबेसडर की भूमिका दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+