हरियाणा का छात्र निकला पाकिस्तानी जासूस, कौन है 25 साल का देवेंद्र सिंह? कैसे PAK सेना, ISI को देता था जानकारी
Pakistani spy Devendra Singh: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच हरियाणा के मस्तगढ़ चीका गांव का एक 25 वर्षीय छात्र देवेंद्र सिंह को पाकिस्तानी जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कैथल पुलिस ने देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके लिंक पाकिस्तान इंटेलिजेंस से पाए गए हैं। देवेंद्र सिंह पर भारत-पाक में जंग जैसे हालातों के बीच पाकिस्तानी सेना और ISI को कथित रूप से जानकारी देने का आरोप है। देवेंद्र सिंह ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी किए थे, जिसके बाद पुलिस को इसपर शक हुआ।
कैथल एसपी आस्था मोदी ने कहा, "मस्तगढ़ गांव निवासी 25 वर्षीय संदिग्ध जासूस देवेंद्र सिंह के पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से संबंध पाए गए हैं। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वह नवंबर 2024 में करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान गया था और कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क करने के बाद उनके साथ जानकारी साझा कर रहा था।" पुलिस पूछताछ में देवेंद्र सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आइए जानें ये देवेंद्र सिंह कौन है और उसने पुलिस को क्या-क्या बताया है?

कौन है पाकिस्तानी जासूस देवेंद्र सिंह?
देवेंद्र सिंह, हरियाणा के मस्तगढ़ चीका गांव का रहने वाला है। देवेंद्र सिंह पटियाला के खालसा कॉलेज में एमए फर्स्ट ईयर पॉलिटिकल साइंस का छात्र है। वह गिरफ्तारी से पहले पटियाला में किराय के मकान में रहता था।
देवेंद्र सिंह मिडिल क्लास फैमिली से है। उसके परिवार में उसके माता-पिता और छोटी बहन है। पिता नरवल सिंह एक किसान हैं। उसकी बहन 12वीं की पढ़ाई कर रही है।
पाकिस्तानी जासूस देवेंद्र सिंह के 5 बड़े खुलासे
🔴 देवेंद्र सिंह पिछले साल नवंबर 2024 में पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारा की तीर्थयात्रा पर गया था, जहां वह कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों के संपर्क में आया था। तब से वह उनके संपर्क में था और जानकारी दे रहा है। देवेंद्र सिंह करतारपुर साहिब, लाहौर और पंजा साहिब जैसे धार्मिक स्थलों पर भी दर्शन के लिए गया था।
🔴 डीएसपी कैथल वीरभान ने बताया कि देवेंद्र सिंह ने समय-समय पर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी थी। अधिकारी ने बताया कि कैथल जिला पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर हमारे विशेष डिटेक्टिव स्टाफ ने उसे गिरफ्तार किया।
🔴 DSP कैथल वीरभान ने बताया कि देवेंद्र ने पूछताछ में वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था। वह ISI को भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के दौरान जानकारियां और ऑपरेशन सिंदूर की जानकारियां भी पाकिस्तानी सेना और ISI को देता था।
🔴 देवेंद्र ने पूछताछ में यह भी बताया कि पाकिस्तान की यात्रा के दौरान वो वहां एक लड़की से भी मिला था। जिसकी खूबसूरती के चक्कर में वो फंस गया, वो उस दौरान लड़की के साथ 7 दिनों तक रहा भी थी। उसी दौरान उसे हनीट्रैप में फंसाया गया और कहा गया कि अगर जानकारी और देगा तो वह उसे और खूबसूरत लड़कियों से मिलवाया जाएगा।
🔴 देवेंद्र ने पूछताछ में कहा कि वो खूबसूरत लड़की और पैसे की लालच में फंस गया था। लड़की ने उसे पांच अलग-अलग लोगों से मिलवाया था। ये सभी पांच लोग ISI एजेंट थे। उन्होंने देवेंद्र को जासूसी को ट्रेनिंग भी दी थी। उसके बाद से वो हमारे संपर्क में थे।
🔴 देवेंद्र ने पूछताछ में बताया है कि उसे पंजाब के सैन्य क्षेत्रों की लिस्ट देकर उनकी जासूसी करने के लिए कहा गया था। देवेंद्र ने पटियाला कैंट की जानकारी और फोटो भेजी थी।
🔴 DSP कैथल वीरभान ने बताया, ''साइबर थाने में हमारा स्टाफ उसके पास मिले उपकरणों की गहन जांच कर रहा है। जो भी सच सामने आएगा, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी...।''












Click it and Unblock the Notifications