किंगमेकर करुणाकरन की बेटी करेंगी कांग्रेस से दगा? जानिए पद्मजा वेणुगोपाल और उनके राजनीतिक इतिहास के बारे में

Padmaja Venugopal: केरल के पूर्व सीएम व दिग्गज कांग्रेस नेता के करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल ने कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने बीजेपी होने के बाद कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व लगातार उनकी शिकायतों को दरकिनार कर रहा था, ऐसे में उनके पास पार्टी से खुद को अलग करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था।

Who is Padmaja Venugopal

कौन हैं पद्मजा वेणुगोपाल?
पद्मजा, त्रिशूर जिले के कुनंगनन इलाके की रहने वाली हैं। उनका बंगला मुरली मंदिरम इस इलाके में फेमस है। यह बंगला उनके पिता के करुणाकरण का है। करुणाकरन पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के कार्यकाल के दौरान किंग-मेकर के रूप में जाने जाते थे।

पद्मजा वेणुगोपाल नायर समुदाय से आती हैं। उनका जन्म साल 1961 में हुआ था। पद्मजा की शादी डॉ वेणुगोपाल से हुई है। वो पद्मजा की तरह राजनीतिक पृष्ठभूमि से नहीं आते हैं। वेणुगोपाल पेशे से एक डॉक्टर हैं। पद्मजा ने 1982 में केरल विश्वविद्यालय से बी.ए किया है।

पद्मजा का परिवार, खासकर उनके पिता पं. नेहरू के काफी करीबी माने जाते थे। करुणाकरण स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए, ट्रेड यूनियन में सक्रिय रहे और उसके बाद मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक का सफर भी तय किया।

करुणाकरण 4 बार केरल के सीएम रहे। वह दो बार लोकसभा सांसद भी बने और 3 बार राज्यसभा पहुंचे। पद्मजा को पिता की राजनीतिक विरासत मिली है। उनके भाई और करुणाकरण के बेटे के.मुरलीधरन भी राजनीति में सक्रिय हैं। वो कांग्रेस के सदस्य हैं।

पद्मजा कांग्रेस की टिकट पर तीन बार चुनाव लड़ चुकी हैं। 2016 और 2021 में त्रिशूर सीट से उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट मिला था, हालांकि, दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2004 के लोकसभा चुनाव में भी पद्मजा को हार मिली थी।

पद्मजा की नेट वर्थ
2016 के दौरान घोषित संपत्ति के अनुसार पद्मजा 19 करोड़ से ज्यादा की मालकिन हैं। उनके उपर कोई क्रिमनल केस दर्ज नहीं है। उनके पास 14 लाख की एक कार और 75 हजार रुपय की एक बाइक है। साथ ही उनके पास करीब 200 ग्राम सोने-चांदी, जिसकी किमत करीब 50 लाख रुपय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+