Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं उमर अब्दुल्‍ला की पत्‍नी पायल? जिस सिख लड़की से की थी लव मैरिज, तलाक के लिए लड़ रहे कानूनी लड़ाई

Who is Omar Abdullah's wife Payal: जम्‍मू-कश्‍मीर में सालों बाद विधानभा चुनाव होने जा रहे हैं। कश्‍मीर में चल रही चुनावी जंग के बीच एक बार फिर नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्‍ला की पर्सनल लाइफ से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुला की तलाक याचिका पर सुनवाई करते हुए कश्‍मीर के पूर्व मुख्‍यमंत्री उमर और उनकी पत्‍नी पायल को मीडिएशन सेंटर (मध्यस्थता केंद्र) जानें का निर्देश दिया है।

Omar Abdullah s wife Payal

उमर अब्दुल्‍ला 13 साल से पत्‍नी पायल से अलग रह रहे

13 साल से जिस पत्‍नी से उमर अब्दुल्‍ला अलग रह रहे हैं, वो पत्‍नी पायल और उमर अब्दुल्‍ला की पर्सनल लाइफसुप्रीम कोर्ट के इस निर्देश के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं ये पायल नाथ जिनसे उमर अब्दुल्‍ला ने की थी लव मैरिज लेकिन अब हर जगह से हार मिलने के बाद तलाक लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

होटल में पायल को दिल दे बैठे थे उमर
उमर अब्दुल्‍ला और पायल नाथ दोनों 1990-91 के आसपास दिल्ली के ओबेरॉय होटल में साथ काम करते थे। वे एक-दूसरे के करीब आए और एक दूसरे को दिल दे बैठे।

धर्म की दीवार तोड़कर की थी लव मैरिज

धर्म की सारी बंदिशे लांघ कर उमर ने सिख परिवार की बेटी पायल नाथ के साथ 1 सिंतबर 1994 में शादी के बंधन में बंध गए।

उमर अब्दुल्‍ला ने खुद किया था ये खुलासा

उमर और पायल के अंतरजातीय-धार्मिक विवाह का उस समय कश्मीरी पंडितों ने कुछ विरोध किया, लेकिन उमर और पायल दोनों के परिवारों ने उनके विवाह पर कोई आपत्ति नहीं जताई। ये बात खुद उमर अब्दुल्‍ला ने अपने एक इंटरव्‍यू में बताई थी। पायल ने शादी के बाद भी अपना नाम नहीं बदला था।

राजनीति मंचों पर उमर के साथ नजर आती थी पायल

पायल से शादी के चार साल बाद वर्ष 1998 में उमर अब्दुल्ला राजनीति में एंट्री की और जम्‍मू- कश्‍मीर में अपने पिता की नेशनल कान्‍फ्रेंस में सक्रिय हो गए। इस दौरान पायल अक्सर उनके साथ सार्वजनिक बैठकों और मंचों पर नजर आती थीं।

15 साल साथ रहने के बाद अलग हो गए उमर और पायल

हालांकि जब उमर की राजनीति में कश्‍मीर की राजनीति में सक्रियता बढ़ी तब उनके रिश्‍तों में तनाव आने लगा, तनाव इतना बढ़ गया कि 15 साल तक साथ रहने क बाद 2011 में दोनों अलग रहने लगे।

पायल और उमर के हैं दो बेटे

उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ के दो बेटे हैं, ज़हीर और ज़मीर, दोनों ही लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं।वहीं उमर अक्सर अपने बेटों के साथ समय बिताते और उनकी तस्वीरें शेयर करते नज़र आते हैं।

कौन हैं पायल नाथ, जिनका है लाहौर से खास कनेक्‍शन

पायल एक सिख परिवार की बेटी हैं और उनके पिता रामनाथ भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद से रिटायर्ड हुए। पायल का परिवार मूल रूप से पाकिस्‍तान के लाहौर का रहने वाला है लेकिन भारत पाकिस्‍तान बंटवारे के बाद पूरा परिवार दिल्‍ली में आकर बस गया था। उनका परिवार विभाजन के बाद दिल्ली आ गया।

पति से अलल रहते हुए क्‍या करती हैं पायल

पति से अलग होने के बाद पायल दिल्ली में रहती हैं और हिमाचल प्रदेश में मिनरल वाटर पैकेजिंग प्लांट के साथ-साथ ट्रैवल बिजनेस भी चलाती हैं,

उमर ने खुद मांगा है तलाक

उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल नाथ करीब 13 साल से अलग रह रहे हैं और उमर अब्दुल्‍ला ने खुद तलाक मांगा था। अब्दुल्ला ने पहले फैमिली कोर्ट के ज़रिए तलाक़ की मांग की, फिर हाई कोर्ट लेकिन तलाक की याचिका खारिज हो गई और अब उमर ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है और सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने मीडिएशन सेंटर (मध्यस्थता केंद्र) जाने का आदेश दे दिया है।

कोर्ट में उमर ने पायल पर लगाया है ये आरोप

कोर्ट में तलाक की याचिका में उमर ने बताया है कि वो और उनकी पत्‍नी पायल 2009 से अलग रह रहे हैं और 2007 के बाद से उन्‍होंनें वैवाहिक संबंध नहीं साझा किया। इसके अलावा उन्‍होंने कहा पायल अब्दुल्ला का आचरण अनुचित था इसलिए उन्‍हें "क्रूरता" और "परित्याग" के आधार पर तलाक दिया जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+