कौन हैं नुपुर शिखर, जिनके प्यार में पड़ीं आमिर खान की बेटी इरा खान, सुष्मिता सेन को भी दे चुके हैं ट्रेनिंग

नई दिल्ली। फरवरी का वेलेंटाइन वीक प्यार करने वाले कपल्स के लिए बहुत खास होता है। 8 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक चलने वाले पूरे सप्ताह में प्यार करने वाले लोग एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। वेलेंटाइन वीक में इन दिनों बॉलीवुड दुनिया से भी कई कपल्स चर्चा में हैं, हाल ही में एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके फिटनेस ट्रेनर के बीच रिलेशनशिप को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इरा खान और नुपुर शिखर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो उनके बीच खास रिश्ते की गवाही दे रही हैं।

फिटनेस ट्रेनर के प्यार में पड़ीं इरा खान

फिटनेस ट्रेनर के प्यार में पड़ीं इरा खान

आपको बात दें कि बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान की बेटी इरा खान ने अभी बॉलवुड में कदम नहीं रखा है लेकिन वह अपने बोल्ड फोटोज को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ रिलेशनशिप को लेकर इरा खान चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो दोनों पिछले कुछ समय से डेट कर रहे हैं। ऐसे में इरा खान के फैंस उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखर बारे में जानने के लिए सोशल मीडिया पर जासूसी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं इरा के ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखर?

कौन हैं नुपुर शिखर?

कौन हैं नुपुर शिखर?

आपको बता दें कि नुपुर शिखर फिटनेस ट्रेनर हैं, वह कुछ समय से इरा खान को ट्रेनिंग दे रहे हैं। इससे पहले एक पोस्ट में इरा ने बताया था कि नुपुर के साथ वह जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल जीती हैं। यह भी बताया जाता है कि नुपुर ने इरा के पिता और एक्टर आमिर खान के भी फिटनेस ट्रेनर हैं। इरा और नुपुर ने लॉकडाउन के दौरान डेटिंग शुरू की, फिल्मों में डेब्यू से पहले स्टारकिड ने अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए नुपुर को ट्रेनर के तौर पर रखा था।

आमिर खान और सुष्मिता सेन को भी दे चुके हैं ट्रेनिंग

आमिर खान और सुष्मिता सेन को भी दे चुके हैं ट्रेनिंग

नुपुर शिखर, इरा को फिटनेस ट्रेनिंग देते हैं, दोनों ही अपने जिम के वीडियो शेयर करते रहते हैं। इरा और आमिर के अलावा नुपुर एक दशक से सुष्मिता सेन को भी ट्रेनिंग दे रहे हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि इरा ने नुपुर को अपनी मां रीना दत्त से मिलवाया है। पिछले साल नुपुर और इरा ने क्रिसमस और दीवाली जैसे त्योहार एक साथ मनाए थे। नूपुर ने सोशल मीडिया पर त्योहार की तस्वीरें भी शेयर की थी।

इरा की कजन की शादी में भी पहुंचे नुपुर शिखर

इरा की कजन की शादी में भी पहुंचे नुपुर शिखर

बता दें कि हाल ही में इरा अपनी कजन जेन खान की शादी में पहुंची थीं लेकिन अब मीडिया में दूल्हा-दुल्हन से ज्यादा चर्चा वहां पहुंचे एक खास मेहमान को लेकर हो रही है। जेन खान की शादी में पूरा परिवार पहुंचा था, साथ ही इरा खान के दोस्तों ने भी शादी में सिरकत की थी। इस बीच एक शख्स ऐसा भी वहां मौजूद था जिसको लेकर अब अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। शादी समारोह के दौरान इरा खान के कथित ब्वॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे भी इस फैमिली फंक्शन में पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: अपने फिटनेस ट्रेनर को डेट कर रही हैं आमिर खान की बेटी इरा, तस्वीरें दे रही हैं खास रिश्ते की गवाही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+