कौन हैं सांसद इमरान मसूद के भाई नोमान मसूद, जिन्होंने शिवलिंग को 'हजरे अस्वद' कह कर विवाद छेड़ दिया
Noman Masood: सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के जुड़वा भाई नोमान मसूद ने 'शिवलिंग' को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर विवाद हो रहा है। इमरान मसूद के छोटे भाई नोमान मसूद ने 'शिवलिंग को 'हजरे अस्वद' कह कर विवाद छेड़ दिया है।
बयान पर विवाद बढ़ता देख सांसद इमरान मसूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर अपने भाई के इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि ये गलत है। उन्होंने कहा कि, वह अपने भाई के बयान से सहमत नहीं हैं। ऐसा बयान देना हमारा काम नहीं है।''

शिवलिंग को लेकर नोमान मसूद ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर नोमान मसूद का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो गंगोह में हुए एक कार्यक्रम का है। नोमान मसूद ने यह बयान एक कांवड़ शिविर में दिया था।
नोमान मसूद वीडियो में कहते हैं, ''जिसे वो लोग शिवलिंग कहते हैं हम उसे 'हजरे अस्वद' कहते हैं। जिसे शिव जी स्वर्ग से लेकर आए थे उस पत्थर का नाम शिवलिंग है और जिस पत्थर को हजरत आदम अलैहिस्सलाम जन्नत से लेकर आए थे उसे 'हजरे अस्वद' कहते हैं।'' बता दें कि हजरे अस्वद को 'सफेद पत्थर और जन्नत का पत्थर' कहा जाता है।
Who is Noman Masood: कौन हैं नोमान मसूद?
🔴नोमान मसूद, गंगोह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन थे। इमरान मसूद के सांसद बनने के बाद वह इन दिनों सहारनपुर निर्वाचन क्षेत्र ज्यादा एक्टिव हैं। नोमान मसूद, इमरान मसूद के जुड़वा छोटे भाई हैं।
🔴नोमान मसूद बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के भी नेता रह चुके हैं। 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में नोमान मसूद बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे। नोमान मसूद तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन तीनों बार हार गए हैं। बसपा ने पिछले साल अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर नोमान मसूद को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
🔴गंगोह विधानसभा सीट से 2017 में कांग्रेस-सपा गठबंधन की वजह से नोमान मसूद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन भाजपा के प्रदीप चौधरी से हार गए थे।
🔴गंगोह सीट पर 2019 में उपचुनाव हुए हुए थे। इस चुनाव में भी नोमान मसूद कांग्रेस के टिकट पर फिर से चुनाव लड़े थे लेकिन फिर से भाजपा के कीरत सिंह से हार गए थे। 2022 में फिर से नोमान मसूद बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े। लेकिन दोबारा से भाजपा के कीरत से हारे थे।
नोमान मसूद के शिवलिंग बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भड़के लोग












Click it and Unblock the Notifications