कौन हैं वो CEO नितिन कामथ, जिन्हें भारत में सबसे ज्यादा मिलती है सैलरी! संपत्ति जान चौंक जाएंगे आप

Nithin Kamath: जेरोधा कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ नितिन कामथ 'अपनी ही ऑफिस' में पुलिस की फर्जी छापेमारी को लेकर चर्चाओं में हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर नितिन कामथ ने वीडियो शेयर कर बताया है कि कैसे वह अपने ही दफ्तर में फर्जी छापेमारी करा चुके हैं।

नितिन कामथ ने वीडियो शेयर कर बताया कि, उन्होंने ऐसा 10 साल पहले बेंगलुरु ऑफिस में फर्जी छापेमारी करवाई किया था। वो देखना चाहते थे कि तनाव के बीच टीम कैसी प्रतिक्रिया देती है।

Nithin Kamath

नितिन कामथ ने पुलिस की रेड के लिए एक्टर्स को हायर किया था। उनके साथ कुछ फर्जी रिपोर्टर भी लाए गए थे। इसी बीच नितिन कामथ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Who is Nithin Kamath: कौन हैं नितिन कामथ?

  • नितिन कामथ फाइनेंशियल कंपनी जेरोधा (ZERODHA) के को-फाउंडर और सीईओ हैं। नितिन कामथ एक इंजीनियर हैं। नितिन कामथ 43 वर्ष के हैं और कर्नाटक के रहने वाले हैं।
  • जेरोधा भारत की टॉप ब्रोकरेज और स्टॉक ब्रोकिंग फर्म है। इस कंपनी के को-फाउंडर निखिल कामथ भी हैं।
  • नितिन कामथ और निखिल कामथ ने मिलकर 2010 में जेरोधा कंपनी को लॉन्च किया था। इस कंपनी का टर्नओवर आज के वक्त 30,000 करोड़ के आसपास है।
  • नितिन कामथ और निखिल कामथ ने जब ये कंपनी बनाई थी तो कामथ ब्रदर्स के पास शेयर और फाइनेंस सेक्टर से जुड़ा कोई अनुभव नहीं था।
  • जेरोधा को शुरू करने से पहले नितिन कामथ एक ब्रोकिंग फर्म में काम करते थे।
  • नितिन कामथ वित्तीय वर्ष 2022-2023 के दौरान सैलरी के तौर पर 195.4 करोड़ रुपये पाए थे। उनकी एक दिन की कमाई 53 लाख से ज्यादा है। नितिन कामथ देश के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ में से एक हैं।
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक नितिन कामथ ने कंपनी की कीमत 3.6 बिलियन डॉलर या 30,000 करोड़ रुपये बताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+