MP Navneet Rana: फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर बनी थीं नेता, बड़ी दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी
नई दिल्ली, 23 अप्रैल: सांसद नवनीत कौर राणा और उनके विधायक पति रवि राणा का नाम इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में दोनों लाउडस्पीकर विवाद में कूद पड़े और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान कर दिया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस दे रखा है, साथ ही वो दोनों शिवसैनिकों के निशाने पर हैं। आइए जानते हैं सांसद नवनीत की जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

पहले फिल्मों में किया काम
राजनीति में एंट्री से पहले सांसद नवनीत फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी थीं। उन्होंने कई पंजाबी और साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है। 2011 उनकी लाइफ में टर्निंग प्वाइंट था। उस साल ही उन्होंने विधायक रवि राणा से शादी की थी। इसके बाद वो राजनीति में आईं। पहला चुनाव तो वो हार गई थीं, लेकिन 2019 में वो अमरावती से निर्दलीय चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं।

इस तरह शुरू हुई लव स्टोरी
नवनीत की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार वो बाबा रामदेव के आश्रम में गई हुई थीं। वहां पर उन्होंने योग कैंप में हिस्सा लिया। उसी दौरान उनकी मुलाकात राजनेता रवि राणा से हुई। शुरू में उनके बीच दोस्ती थी, लेकिन बाद में वो प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने 2011 में शादी कर ली।

जाति को लेकर उठते हैं सवाल
नवनीत राणा लगातार उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले रहती हैं। जब महाराष्ट्र में वसूली कांड हुआ था, तो उन्होंने इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया। इसके बाद वो मनसुख हिरेन हत्याकांड में महाविकास अघाड़ी सरकार पर जमकर बरसी थीं, जबकि 2014 का चुनाव उन्होंने एनसीपी के टिकट से अमरावती से लड़ा था, लेकिन वो हार गईं। फिर 2019 के चुनाव में वो निर्दलीय उतरीं और जीतकर लोकसभा पहुंची। हालांकि विपक्षी दल लगातार उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर सवाल उठाते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications