Who Is Suresh Gopi: केरल में खोला BJP का खाता, उड़ी मंत्री पद छोड़ने की खबर! जानें क्‍या है सच्‍चाई?

Who Is Suresh Gopi: नरेंद्र मोदी ने 9 जून को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरी बार शपथ ली। इनके साथ ही, 71 सांसदों ने भी केंद्रीय मंत्री की शपथ ली। इनमें से एक अभ‍िनेता से नेता बने केरल के त्रिशूर के सांसद सुरेश गोपी ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

हालांकि, शपथ लेने के बाद से सुरेश गोपी चर्चा में छाए हुए हैं। कारण यह है क‍ि केरल से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद सुरेश गोपी को लेकर अफवाह उड़ी थी कि वो मंत्री पद नहीं चाहते हैं। उन्हें जल्द ही मंत्रिमंडल से मुक्त किया जा सकता है। उधर, अफवाहों को खारिज करते हुए, गोपी ने कहा क‍ि पीएम मोदी की टीम से उनके इस्तीफे की खबरें "पूरी तरह गलत" हैं।

Who Is MP Suresh Gopi

गोपी ने सोमवार दोपहर को एक (पूर्व में ट्व‍िटर) पर बताया क‍ि कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह पूरी तरह से गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्‍यों आने लगी इस्तीफे की खबरें?
दरअसल, एक मीडिया की तरफ से एक सवाल कैबिनेट मंत्री के बजाय राज्य मंत्री बनाए जाने से नाराजगी? पूछा गया था। जिस पर गोपी ने कहा क‍ि मैंने कुछ भी नहीं मांगा था। मैंने कहा था कि मुझे यह (केंद्रीय मंत्री पद) नहीं चाहिए। मुझे लगता है कि मैं जल्द ही पदमुक्त हो जाऊंगा। त्रिशूर के सांसद के रूप में मैं बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हूं। मुझे फिल्में करनी हैं। उन्हें (बीजेपी नेतृत्व को) फैसला करने दें। इस टिप्पणी के बाद मलयालम फिल्म अभिनेता गोपी के इस्तीफे की खबरें आने लगीं।

मामले से परिचित लोगों ने बताया कि अभिनेता ने रविवार को शपथ ग्रहण समारोह से पहले यह भी संकेत दिया था कि वह राज्य मंत्री के रूप में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं और रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम वापस चले गए थे। लेकिन, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली लौट आए और केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। आपको बता दें क‍ि गोपी ने पिछले सप्ताह केरल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले सांसद बनकर इतिहास रच दिया था।

फि‍ल्‍मी दुन‍िया में आजमाया हाथ
सुरेश गोपी एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और राजनीतिज्ञ हैं। उनका जन्म 26 जून 1958 को अलप्पुझा, केरल में हुआ था। वे मुख्य रूप से मलयालम सिनेमा में काम करते हैं और उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है। सुरेश गोपी ने अपनी शिक्षा फातिमा माता नेशनल कॉलेज से पूरी की, जहां उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में मास्टर की डिग्री हास‍िल की। सुरेश गोपी ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1986 में की और 1992 में फिल्म "थलास्तानम" से उन्हें सफलता मिली। इसके बाद "कमिश्नर" जैसी फिल्मों में उन​के प्रमुख अभिनेताओं में से एक बना दिया।

2016 में राजनीत‍ि में रखा कदम
राजनीति में सुरेश गोपी का सफर 2016 में शुरू हुआ। उन्होंने 2016 से 2022 तक राज्यसभा सांसद के रूप में सेवा दी। सुरेश गोपी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्य हैं और 2024 के लोकसभा चुनावों में केरल के त्रिशूर से सांसद बने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+