कौन है मिर्जा मोहम्मद, जिसने PM नरेंद्र मोदी को दी जान से मारने की धमकी, अब बताया क्यों किया ऐसा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार हो गया है। मुंबई यातायात पुलिस हेल्पलाइन को पीएम मोदी की हत्या की साजिश का धमकी भरा संदेश मिलने के एक दिन बाद, वर्ली पुलिस की एक टीम ने राजस्थान के अजमेर से आरोपी को हिरासत में लिया है।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन पर मेसेज करके आरोपी ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी थी। अब पुलिस ने आरोपी की पहचान का खुलासा किया है और साथ में यह भी बताया कि आखिर आरोपी ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी क्यों दी है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी का नाम मिर्जा मोहम्मद है औ वो झारखंड का मूल निवासी है।

कौन है मिर्जा मोहम्मद? (Mirza Mohammed Beig)
- पीएम नरेंद्र मोदी को आरोपी का नाम मिर्जा मोहम्मद बेग है और उसकी उम्र 36 साल के करीब है। पुलिस ने उस अजमेर से गिरफ्तार किया है और उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया है।
- मुंबई पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि मिर्जा मोहम्मद बेग झारखंड का रहने वाला है और वह पालनपुर गुजरात की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
- पुलिस ने खुलासा किया कि काम पर नशे में आने के कारण मिर्जा मोहम्मद बेग को नौकरी से निकाल दिया गया था। जिसके बाद उसने गुस्से में पीएम मोदी को झूठी धमकियां दीं।
- 8 दिसंबर को मुंबई ट्रैफिक पुलिस हेल्पलाइन को एक व्हाट्सएप संदेश मिला था, जिसमें बम विस्फोटों की चेतावनी दी गई थी और दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करने के लिए बम भी देश में लाया गया है। मैसेज में आरोपी ने दावा किया था कि ये व्यक्ति आईएसआई से जुड़ा है।
- आरोपी ने धमकी भरा मैसेज करने के बाद अपना फोन स्विचऑफ कर लिया था। इसके बाद टेक्निकल सर्विलांस का उपयोग करके उसे ट्रैस किया गया।












Click it and Unblock the Notifications