इतिहास रच चुकी मुस्लिम नेता मयाना जाकिया ने थामा भाजपा का हाथ, जानिए कौन हैं ये?
Who is Mayana Zakia? आंध्र प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री जगन की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) को एक और तगड़ा झटका लगा है। उनकी पार्टी की दिग्गज नेता मयाना जकिया खानम YSRCP छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो चुकी हैं। मयाना जकिया के भाजपा में शामिल होने के बाद आंध्र प्रदेश के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
आंध्र प्रदेश की राजनीति में YSRCP की हाई-प्रोफाइल नेता और पार्टी का बड़ा मुस्लिम चेहरा रहीं मायना, भाजपा में शामिल होने के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मयाना जकिया आंध्र प्रदेश विधान परिषद की उपाध्यक्ष भी हैं और वाईएसआरसीपी की महत्वपूर्ण सदस्य रहीं हैं। आइए जानते हैं कौन हैं मयाना जकिया खानम और भाजपा में उनका शामिल होना क्यों है ये पार्टी के लिए बड़ी कामयाबी?

क्यों मयाना जाकिया ने थामा भाजपा का हाथ ?
बता दें आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राजमुंदरी के सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा विधायक वाई सत्य कुमार की मौजूदगी में मयाना जकिया भाजपा में शामिल हुईं और भाजपा में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मयाना जाकिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुईं हैं।
आंध्र प्रदेश में भाजपा की बढ़ी ताकत!
सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने कहा "हम जाति और धर्म से परे कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हैं और वंचित और हाशिए पर पड़े वर्गों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। खानम का भाजपा में शामिल होना एक बड़े बदलाव है। मयाना जकिया का भाजपा में शामिल होना अल्पसंख्यकों के बीच पार्टी के लिए बढ़ते भरोसे का सबूत है। याद रहे मयाना जकिया ऐसे समय में भाजपा में शामिल हुईं हैं जब केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक का कई विपक्षी पार्टियां और संगठन विरोध कर रहे हैं।
जकिया खानम रच चुकी है ये इतिहास
जकिया खानम ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत जुलाई 2020 में की थी। जिकिया खानम वर्ष 2020 में आंध्र विधान परिषद की पहली मुस्लिम महिला सदस्य बनने का इतिहास रच चुकी हैं। यह नामांकन तत्कालीन राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंद्रन ने किया था। नवंबर 2021 में उन्हें उपसभापति के पद पर प्रमोशन मिला था।
YSRCP को एक के बाद एक लग रहा झटका
बता दें आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन के बाद से पूर्व सीएम जगन की पार्टी को एक के बाद एक तगड़ा झटका लग रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खानम सहित हाल ही में हुए इस्तीफे पार्टी के नेतृत्व से असंतोष के कारण हुए हैं। खानम से पहले राज्यसभा सांसद मोपी देवी वेंकटरमण, पूर्व राज्यसभा सांसद वी विजयसाई रेड्डी और बीधा मस्तान राव और आर कृष्णैया जगन की पार्टी छोड़ झटका दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications