कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? कितनी संपत्ति के हैं मालिक? BCI अध्यक्ष को BJP क्यों भेजा रही है राज्यसभा?
Manan Kumar Mishra: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए बिहार से वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा को मैदान में उतारा है। राज्यसभा चुनाव 3 सितंबर को होने हैं।
ममन मिश्रा ने इससे पहले भाजपा से कोई औपचारिक जुड़ाव नहीं जताया है। लेकिन उन्होंने कहा था कि 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों से पता चलता है कि पूरे देश की जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर मनन कुमार मिश्रा कौन हैं और क्या करते हैं? और क्यों भाजपा ने इनपर भरोसा जताकर राज्यसभा भेजने का फैसला किया है? आइए जानें सबकुछ?

Who is Manan Kumar Mishra: कौन हैं मनन कुमार मिश्रा
⚫️ मनन कुमार मिश्रा मूल रूप से बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के तिवारी खरेया गांव के रहने वाले हैं। मनन कुमार मिश्रा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी गोपालगंज से की है। मनन कुमार मिश्रा के पिता स्व. शिव चंद्र मिश्रा भी गोपालगंज व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता थे।
⚫️ मनन कुमार मिश्रा ने 1980 में पटना लॉ कॉलेज से वकालत की डिग्री ली थी। मनन कुमार मिश्रा अपने बैच के टॉपर और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।

Manan Kumar Mishra career: मनन कुमार मिश्रा करियर
⚫️ मनन कुमार मिश्रा ने गोपालगंज सिविल कोर्ट में वकालत करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने 1982 में पटना हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की।
⚫️ मनन कुमार मिश्रा वर्तमान में भी बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष हैं। मनन कुमार मिश्रा को सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार बीसीआई के सदस्य प्रतिनिधि के रूप में चुना गया है।
⚫️ मनन कुमार मिश्रा पहली बार 17 अप्रैल 2012 में बीसीआई के चेयरमैन निर्वाचित हुए थे। उसके बाद ममन मिश्रा 9 नवंबर 2014 को बीसीआई के चेयरमैन बनाए गए, तब से लेकर ये सिलसिला जारी है।
⚫️ मनन कुमार मिश्रा को के नाम सात बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआई) का चेयरमैन निर्वाचित होने का रिकार्ड है। मनन कुमार मिश्रा सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी करते हैं।
⚫️ मनन मिश्रा पहली बार 1989 में बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य बने थे। इसी बीच 2007 में उन्हें वरीय अधिवक्ता बनाया गया था।
⚫️ मनन मिश्रा साल 2010 में पहली बार बीसीआई में स्टेट बार काउंसिल के प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित हुए थे। उस दौरान वह भाजपा से जुड़ कर दल के लिए भी काम किया था।

Manan Kumar Mishra Net Worth: मनन कुमार मिश्रा संपत्ति?
मनन कुमार मिश्रा पहले चुनाव भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस की टिकट पर मनन कुमार मिश्रा 2005 में बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं उन्होंने एक बार बगहा लोकसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा था। हालांकि इन दोनों चुनाव में हार गए थे। कहा जाता है कि उसके बाद वह भाजपा से जुड़ गए थे।
चुनावी हलफनामे के मुताबिक मनन कुमार मिश्रा की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है। 2009 में दिए गए इस हलफनामे के मुताबिक मनन कुमार मिश्रा की कुल संपत्ति 1 करोड़ 65 लाख थी। उस वक्त उनपर कोई देनदारियां नहीं थी। हालांकि वर्तमान में उनकी संपत्ति कितनी है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

भाजपा ने क्यों मनन कुमार मिश्रा को राज्यसभा में भेजा?
राज्यसभा उपचुनाव में मनन कुमार मिश्रा को टिकट देकर भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। मनन कुमार मिश्रा देश के जाने-माने लोगों में शामिल हैं। वह कानून के जानकार हैं। न्यायपालिका के क्षेत्र में उनकी शानदार उपलब्धि भाजपा को कई तरह से काम आ सकती है।
मनन मिश्रा नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद एक डार्क हॉर्स के रूप में उभरे हैं। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा और कुछ अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली में थे। मनन मिश्रा एक दशक से बीसीआई के अध्यक्ष हैं।
मनन मिश्रा बीजेपी नेता और गोपालगंज जिला विधिज्ञ संघ के उपाध्यक्ष रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी के करीबी बताए जाते हैं। अगामी बिहार चुनाव में मनन मिश्रा भाजपा को फायदा करा सकते हैं।
मनन कुमार मिश्रा भारतीय कानूनी परिदृश्य में एक प्रमुख व्यक्ति हैं। उन्होंने कानून के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और विभिन्न कानूनी सुधारों में एक प्रभावशाली आवाज रहे हैं। उनके काम ने न केवल कानूनी पेशे को आकार दिया है, बल्कि भारत में व्यापक न्यायिक प्रणाली को भी प्रभावित किया है। ये सब खासियत भाजपा को काम आएगी।












Click it and Unblock the Notifications