कौन है वो शख्स, जिसने UP की DSP श्रेष्‍ठा ठाकुर से की थी फर्जी IRS अफसर बनकर शादी, अब तक भुगत रही हैं अधिकारी

DSP Shrestha Thakur: उत्तर प्रदेश के शामली में तैनात डिप्‍टी एसपी श्रेष्‍ठा ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वजह से उनकी शादी का मामला। डीएसपी श्रेष्‍ठा ठाकुर वैवाहिक धोखाधड़ी मामले का शिकार हो गई थीं। अब उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।

2012 बैच की तेज तर्रार पीपीएस (PPS) अधिकारी श्रेष्‍ठा ठाकुर एक आईआरएस अधिकारी से मेट्रोमोनियल साइट पर मिली थीं और 2018 में उन्‍होंने शादी की थी। शादी के वक्त श्रेष्‍ठा ठाकुर को बिल्कुल इस बात की भनक नहीं थी कि उनके साथ कितना बड़ा धोखा हो रहा है।

DSP Shrestha Thakur

अब इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान है। लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कैसे इस धोखेबाजी का शिकार हो गईं। यूपी में श्रेष्‍ठा ठाकुर को लोग लेडी सिंघम के नाम से भी जानते हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी?

जानिए उस शख्स के बारे में जिसने DSP श्रेष्‍ठा ठाकुर से की धोखाधड़ी

  • असल में मेट्रोमोनियल साइट के जरिए श्रेष्‍ठा ठाकुर की मुलाकात रोहित राज से हुई थी। जिसने श्रेष्‍ठा ठाकुर को अपनी पहचान 2008 बैच के आईआरएस अधिकारी के तौर पर बताई थी। रोहित राज ने बताया था कि वो रांची में डिप्टी कमिश्नर पद पर तैनात है।
  • बताया जाता है कि दोनों के बीच बातचीत होने लगी और शादी तक बात पहुंची। जिसके बाद श्रेष्‍ठा ठाकुर के परिवार वालों ने रोहित राज के बारे में जांच पड़ताल भी की थी। लेकिन वो पकड़ा नहीं गया था क्योंकि साल 2008 में रोहित राज नामक एक असल में शख्स आईआरएस के लिए सिलेक्ट हुआ था। उसकी तैनाती भी रांची में बतौर डिप्टी कमिश्नर सही पाई गई थी।

  • यानी श्रेष्‍ठा ठाकुर से शादी करने वाले शख्स ने अपनी पहचना छिपाकर दूसरे की पहचान बताई थी। ये सबकुछ मिलते-जुलते नाम की वजह से हुआ था। जिससे श्रेष्‍ठा ठाकुर और उनके परिवार को भरोसा हो गया था।
  • सबकुछ सही मिलने के बाद रोहित और श्रेष्ठा की 2018 में शादी हो गई। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद श्रेष्ठा को सारी सच्चाई पता चल गई। उन्हें पता चला कि उनका पति कोई आईआरएस अधिकारी नहीं है। लेकिन रिश्ते को बचाए रखने के लिए उन्होंने इस कड़वे घूंट को पीने की कोशिश की।

  • श्रेष्‍ठा ठाकुर की कमजोरी जानने के बाद रोहित ने इसका फायदा उठाया और श्रेष्‍ठा ठाकुर के नाम पर लोगों से ठगी करने लगा। रोहित ने लखनऊ में प्‍लॉट खरीदेन के लिए श्रेष्‍ठा ठाकुर के बैंक अकाउंट से फर्जी तरीके से साइन कर 15 लाख रुपये भी निकाले थे। जिससे तंग आकर शादी के दो साल बाद ही श्रेष्‍ठा ठाकुर ने तलाक ले लिया था।

DSP श्रेष्‍ठा ठाकुर ने अब क्यों दर्ज करवाया मुकदमा?

अब आप सोच रहे होंगे 2020 में तलाक के बाद अब क्यों श्रेष्‍ठा ठाकुर ने केस दर्ज करवाया है। तो बता दें कि रोहित राज की तरफ से लगातार ठगी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। श्रेष्‍ठा ठाकुर के पास इसको लेकर कई शिकायतें आने लगी थीं। जिसके बाद परेशान होकर श्रेष्‍ठा ने पूर्व पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

श्रेष्‍ठा ठाकुर ने पूर्व पति रोहित राज सिंह के अलावा ससुर वकील शरण सिंह और रोहित के भाई संजीत सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया है। रोहित मूलरूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। और फिलहाल गाजियाबाद में रह रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+