150 बार हुआ रिजेक्ट, दर-दर की खाईं ठोकरें, आज खड़ी कर दी 65,000 करोड़ की कंपनी, कौन है ये शख्स
Harsh Jain Net Worth: 'लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती...', ये बात आज हम जिनकी बात करने जा रहे हैं, उनपर बिल्कुल सटीक बैठती है। आज हम जिस शख्स की बात करने जा रहे हैं, उन्हें अपने बिजनेस को सफल बनाने के लिए लिए 150 से ज्यादा बार रिजेक्शन झेलने पड़े। लेकिन आज वो हजार करोड़ों की कंपनी के मालिक हैं।
हम बात कर रहे हैं हर्ष जैन की। हर्ष जैन ऐसे व्यक्ति का जीवंत उदाहरण हैं जिन्होंने बार-बार ठोकर खाने के बाद भी हार नहीं मानी। उनकी दृढ़ता और विश्वास ने आखिरकर उन्हें सफल बना दिया और आज उनकी कंपनी लगभग 65,000 करोड़ रुपये की है। उनकी कंपनी का नाम ड्रीम11 (Dream11) है।

अप्रैल 2019 में ड्रीम11 (Dream11) यूनिकॉर्न बनने वाली पहली भारतीय फंतासी स्पोर्ट कंपनी बनी थी। नवंबर 2021 में ड्रीम11 की कीमत 8 बिलियन डॉलर थी। अक्टूबर 2023 में ड्रीम11 के यूजर्स 200 मिलियन थे।
जब 150 पूंजीपतियों किया था रिजेक्ट
ड्रीम-11 कंपनी भारत में स्थित एक भारतीय फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म है, जिसमें यूजर्स फैंटेसी क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी और बास्केटबॉल खेल सकते है।
कंपनी की शुरुआती यात्रा आसान नहीं थी। डिजाइन, तकनीक, प्रोडक्ट और अन्य पहलुओं की देखरेख करने वाले हर्ष जैन और संचालन संभालने वाले उनके साथी भावित सेठ को शुरुआत में फंडिंग हासिल करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
खुद हर्ष ने ये कहा था कि साल 2012 के बाद उन्हें कंपनी के लिए फंड जुटाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी थीं। दो सालों में उन्होंने लगभग 150 पूंजीपतियों से संपर्क किया था लेकिन हर जगह से उनको ना सुनने को मिला।

2008 में कैसे आया था इस कंपनी को शुरू करने का आइडिया
साल 2008 का वक्त था, जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत हुई, जिसके बाद हर्ष और भावित को ड्रीम 11 पर काम करने का विचार आया। ड्रीम11 की शुरुआत के लगभग छह साल बाद कंपनी को पीक मिला और 2014 में यूजर्स संख्या 1 मिलियन तक पहुंच गई और 2018 तक यह 45 मिलियन तक पहुंच गई। अगले ही साल प्लेटफॉर्म ने अपना यूजर्स दोगुना कर लिया।
वर्तमान में इसके लगभग 200 मिलियन यूजर्स हैं। 2019 में, कंपनी ने यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल किया, जिससे बाजार मूल्य 1 बिलियन डॉलर (लगभग 8,100 करोड़ रुपये) से ज्यादा हो गया था।
Who is Harsh Jain: कौन हैं हर्ष जैन?
हर्ष जैन मशहूर बिजनेसमैन आनंद जैन के बेटे हैं, जिन्हें अक्सर मुकेश अंबानी का करीबी माना जाता है। 2013 में हर्ष जैन ने डॉक्टर रचना शाह से शादी की थी। कपल का एक बेटा कृष भी है। कपल ने 2021 में दक्षिण मुंबई के पेडर रोड में 72 करोड़ रुपये के एक शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट भी खरीदा है।












Click it and Unblock the Notifications