1.95Kg सोना, डायमंड, 11.2Kg चांदी...करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं के. कविता, जानें सबकुछ
दिल्ली शराब नीति मामले (Delhi Liquor Policy Case) में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और बीआरएस एमएलसी कल्वाकुंतला कविता को गिरफ्तार कर लिया है।
के. कविता की गिरफ्तारी हैदराबाद से हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें अब दिल्ली लाया जा रहा है। ईडी की टीम के. कविता से पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक, के. कविता के घर ईडी ने छापेमारी की थी। उसके बाद ही ईडी ने एक्शन लिया है। ऐसे में सभी के जहन में यह सवाल लाजमी है कि के.कविता की संपत्ति कितनी है? राजनीतिक करियर कितना प्रभावशाली है? आइए जानते हैं सब कुछ...

कौन हैं के. कविता?
के. कविता, भारत राष्ट्र समिति पार्टी की सदस्य हैं। उन्होंने 2014 से 2019 तक निजामाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व किया। वह तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। इसके साथ ही एक पूर्व एमपी होने के साथ ही एक बिजनेस वुमेन भी हैं।
कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?
माई नेता के मुताबिक, कविता के पास 39.79 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। हालांकि, सिर्फ 1 लाख रुपए कैश ही दर्शाया गया है। उनके बैंक खाते में 37 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं। वहीं, इन्होंने कंपनियों के बॉन्ड, डिपेचर और शेयरों में 17.88 करोड़ रुपये निवेश किए हैं। कविता ने सरकारी योजनाओं में भी पैसा लगाया है। यहां पर इन्होंने करीब 2 करोड़ रुपये जमा किए हैं। उनके पास 1.95 किलो सोना और डायमंड है, जबकि 11.2 किलो चांदी है। वहीं, इनके पति के पास 200 ग्राम सोना है। दोनों के पास कुल 77 लाख रुपये की ज्वेलरी है। कार कलेक्शन की बात करें तो, इसमें टोयोटा फॉर्च्यूनर (कीमत 7.58 लाख) है।












Click it and Unblock the Notifications