कौन है ये लखनऊ की लड़की? जिसने बेंगलुरू पर लिखी ऐसी पोस्ट, शहरवासियों का जीत लिया दिल
बेंगलुरु अक्सर युवाओं को अपने करियर और अवसरों की ओर खींचता है, लेकिन नए प्रवासी नार्थ इंडिया से आए लोग शहर के मंहगे घर, अलग खान-पान और जीवनशैली को लेकर शिकायतें करते नहीं थकते। वहीं बेंगलुरू में नौकरी कर रही लखनऊ की एक बेटी ने बेंगलुरू के लिए ऐसी पोस्ट लिखी है, जो साेशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
बेंगलुरू में रह रही लखनऊ की ज्योत्सना गुप्ता ने बेंगलुरू के माहौल को सकारात्मक नजरिए से देखा और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बेंगलुरु वालों का दिल जीत लिया। 25 जनवरी को साझा की गई उनकी पोस्ट में उन्होंने बताया कि बेंगलुरु सिर्फ करियर बनाने के लिए नहीं, बल्कि जीवन का असली आनंद लेने के लिए भी आदर्श जगह है।

ज्योत्सना ने अपनी पोस्ट में बेंगलुरू के लिए ऐसा क्या लिखा?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ज्योत्सना ने लिखा "बेंगलुरु में कमाल के ऑप्शन्स हैं। लेकिन अक्सर लोग यहां मिलने वाले चांस को सही से यूज़ नहीं कर पाते। लोग, कनेक्शन्स, मीटअप्स, और अपनी तरह की कम्युनिटी ढूंढना इतना आसान है। टेक हो या हॉबीज़, बिगिनर-फ्रेंडली हो या प्रो-लेवल, स्पोर्ट्स हो या कुछ और... सब कुछ है यहां।"
ज्योत्सना का मैसेज साफ है कि - बेंगलुरू शहर की प्रोफेशनल संभावनाओं का उपयोग करना जरूरी है, लेकिन व्यक्तिगत इच्छाओं को पूरा करना और जीवन का आनंद लेना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
ज्योत्सना की पोस्ट अब तक 37,000 से अधिक बार देखी जा चुकी है। यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी कि शहर से बाहर निकलने पर ये अनुभव खो जाते हैं, जबकि कई ने बेंगलुरु के महानगरीय माहौल की तारीफ़ की। इस पोस्ट ने न सिर्फ लोगों को प्रेरित किया, बल्कि बेंगलुरु के प्रति सकारात्मक नजरिया अपनाने की याद दिलाई।
कौन हैं ज्योत्सना गुप्ता?
ज्योत्सना गुप्ता लखनऊ की निवासी हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में रहती हैं। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज्योत्सना के प्रोफाइल के अनुसार वर्तमाम समय में वीजा कंपनी में पहले @gojektech और @एक्सोटेल में काम किया। वे @wwg_blr के फाउंडर और http://golangjobs.tech की को-फाउंडर हैं। बैडमिंटन, क्रिकेट और टेबल टेनिस खेल की शौकीन हैं।












Click it and Unblock the Notifications