कौन हैं असम की 'लेडी सिंघम' जुनमोनी राभा, पहले धोखाधड़ी के लिए मंगेतर को जेल में डाला, अब खुद हुईं गिरफ्तार
कौन हैं असम की 'लेडी सिंघम' जुनमोनी राभा, पहले धोखाधड़ी के लिए मंगेतर को जेल में डाला, अब खुद हुईं गिरफ्तार
नई दिल्ली, 05 जून: इस साल दो बार चर्चा में रहने वाली असम पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। जुनमोनी राभा वहीं महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर हैं, जिन्होंने पिछले महीने अपने मंगेतर को धोखाधड़ी के एक केस में गिरफ्तार करवा जेल भेज दिया था। इससे पहले जनवरी 2022 में बिहपुरिया विधायक अमिय कुमार भुइयां के साथ एक टेलीफोन कॉल का ऑडियो लीक होने के बाद भी जुनमोनी राभा सुर्खियों में थीं। इन्हें असम की 'लेडी सिंघम' के नाम से भी लोग सोशल मीडिया पर बुलाते हैं।
Recommended Video

जिस केस में मंगेतर को पकड़ा था, अब उसी केस में गिरफ्तार हुईं जुनमोनी
माजुली पुलिस ने 04 जून 2022 को सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा को आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जुनमोनी राभा की गिरफ्तारी उसी केस में हुई है, जिस मामले में उन्होंने मंगेतर को गिरफ्तार किया था। माजुली जिले की एक अदालत ने राभा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मंगेतर के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने का लगा आरोप
माजुली के पुलिस अधीक्षक गौतम बोरा ने सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। बीबीसी से बात करते हुए माजुली के पुलिस अधीक्षक गौतम बोरा कहा कि सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा को 04 जून की रात कई सारे आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया है। जिसमें धोखाधड़ी और ठगी के आरोप सबसे अधिक हैं। उन्होंने कहा कि सब-इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा ने माजुली में तैनाती के दौरान अपने मंगेतर राणा पोगाग के साथ मिलकर कई धोखाधड़ी और ठगी के काम किए हैं।
बता दें कि इससे पहले दो ठेकेदार राम अवतार शर्मा और अजीत बोरा ने जुनमोनी राभा के मंगेतर राणा पोगाग के खिलाफ शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने राणा पोगाग पर वित्तीय धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए थे।

जानिए कौन हैं असम की 'लेडी सिंघम' जुनमोनी राभा
जुनमोनी राभा वर्तमान में नगांव जिले के कलियाबोर थाने में एसआई के पद पर कार्यरत हैं। माजुली में काम करते वक्त जुनमोनी राभा ने अपने मंगेतर राणा पोगाग के खिलाफ कथित तौर पर कुछ लोगों को तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) अनुबंध में नौकरियों के वादे के साथ धोखा देने के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसके बाद जुनमोनी राभा ने अपने मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह फिलहाल माजुली जेल में है। जबकि मंगेतर की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले 'लेडी सिंघम' या 'दबंग पुलिस' कहा जाता था।

इस साल होने वाली थी जुनमोनी राभा की शादी
बता दें कि जुनमोनी राभा ने जिस मंगेतर राणा पोगाग को पिछले महीने गिरफ्तार करवाया था, वो दोनों इसी साल नवंबर 2022 में शादी करने वाले थे। अक्टूबर 2021 में उनकी सगाई हुई थी जुनमोनी राभा मंगेतर राणा के खिलाफ नौगांव थाने में खुद शिकायत दर्ज करवाई थी। इतना ही वह मंगेतर राणा के खिलाफ बोलने के लिए मीडिया के सामने भी आई थीं। जुनमोनी राभा ने मीडिया के सामने कहा था कि सगाई के बाद ही उसे पता चला की उसका होने वाला पति धोखेबाज और ठगी है।

विधायक के साथ वायरल हो गया था जुनमोनी राभा का फोन कॉल
जुनमोनी राभा जनवरी में उस समय विवादों में घिर गई थीं, जब उनका विधायक के साथ एक टेलीफोन कॉल लीक होगा था। लीक टेलीफोन कॉल जिसमें जनमोनी राभा राज्य के एक विधायक के अनुरोध के सामने अपना पक्ष रखा था। विधायक के क्षेत्र में एसआई द्वारा लोगों को कथित रूप से प्रताड़ित करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। खबर सामने आने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications