कौन थी झारखंड की एक्ट्रेस रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया, जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, पति है गिरफ्तार

रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया के परिवार ने दावा किया कि उनके पति प्रकाश कुमार अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें प्रताड़ित करते थे और जान से मारने की धमकी देते थे।

Who is Riya Kumari aka Isha Alya

Who is Riya Kumari aka Isha Alya: झारखंड की एक अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की बुधवार (28 दिसंबर) को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने पति प्रकाश कुमार के साथ पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में नेशनल हाइवे 16 से यात्रा कर रही थीं। हत्या कथित तौर पर सुबह 6 बजे हुई जब रिया कुमारी और प्रकाश कुमार अपनी तीन साल की बेटी के साथ रांची से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इस केस में अब पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार को रिया कुमारी के पति प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकाश कुमार ने दावा किया था कि नेशनल हाइवे पर लुटेरों ने उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा कि रिया कुमारी के परिवार ने पति प्रकाश कुमार पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। आइए जानें कौन हैं रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया

कौन थी रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया?

कौन थी रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया?

रिया कुमारी, ईशा आलिया के नाम से फेमस थीं। रिया कुमारी, खोरठा जैसी झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में काम करती थीं। वह ईशा आलिया नाम के साथ कई क्षेत्रीय एल्बमों में भी काम कर चुकी हैं। 22 साल की उम्र से ही रिया झारखंड सिनेमा इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। रिया अपनी डांस स्किल की वजह से मशहूर थीं।

प्रकाश की दूसरी पत्नी थी रिया

प्रकाश की दूसरी पत्नी थी रिया

रिपोर्ट के मुताबिक रिया, प्रकाश कुमार की दूसरी पत्नी थीं। प्रकाश एक फिल्म और एल्बम निर्माता हैं। वह क्षेत्रीय फिल्में और गाने के एल्बम बनाते हैं। रिया स्थानीय टीवी सीरियल्स के अलावा यूट्यूब पर रिया के म्यूजिक वीडियोज काफी पसंद किए जाते हैं।

रिया कुमारी के साथ क्या हुआ? प्रकाश ने क्या कहा?

रिया कुमारी के साथ क्या हुआ? प्रकाश ने क्या कहा?

प्रकाश कुमार ने कहा कि जब ये घटना हुई, वो और रिया अपनी तीन साल की बेटी के साथ नेशनल हाइवे-16 से रांची से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। सुबह 6 बजे वे शौच के लिए बगनान में महिषरेखा के पास रुके, उसी दौरान तीन लोगों ने उसपर हमला कर दिया। रिया ने अपने पति को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन तीनों में से एक ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

प्रकाश कुमार ने कथित तौर पर हेल्प की तलाश में 3 किलोमीटर की दूरी तय की। कुलगछिया-पिरताला में उन्हें सपोर्ट मिला। स्थानीय लोग महिला को एससीसी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिया कुमारी के परिवार ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

रिया कुमारी के परिवार ने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिया प्रकाश कुमार की दूसरी पत्नी थीं। उन्होंने ईशा को धमकी देने की शिकायत में उनकी पूर्व पत्नी का नाम लिया है। पुलिस को प्रकाश कुमार के दावों पर पहले से ही शक था क्योंकि गाड़ी में एक गोली का खोखा बरामद किया गया था।

एक दूसरे अधिकारी ने कहा, "शुरुआत में प्रकाश ने दावा किया कि वे खरीदारी के लिए कोलकाता जा रहे थे, जब तीन हाईवे लुटेरों के एक गिरोह ने उन पर हमला किया। उन्होंने एक बार कहा कि वह अपनी बेटी के लिए खिलौना लेने के लिए गाड़ी रोकी थी। दूसरी बार में उन्होंने कहा कि वह शौच के लिए वहां रूके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+