कौन हैं तेज तर्रार महिला IPS शालिनी सिंह, जिन्हें Puducherry का डीजीपी किया गया नियुक्त
Who is IPS officer Shalini Singh: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार 25 जुलाई को दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी (क्राइम) शालिनी सिंह को पुडुचेरी का नया डीजीपी नियुक्त किया। वहीं, अंडमान निकोबार द्वीप समूह के डीजीपी का तबादला दिल्ली किया गया है।
गृह मंत्रालय ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल को अंडमान निकोबार द्वीप समूह का डीजीपी नियुक्त किया है। इस तबादला सूची में जो नाम सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा, वो हैं IPS शालिनी सिंह का। तो आइए जानते है कौन हैं तेज तर्रार आईपीएस अफसर शालिनी सिंह...

कौन हैं IPS शालिनी सिंह?
IPS अधिकारी शालिनी सिंह ने अपने पूरे करियर में कई अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी शालिनी सिंह, फिलहाल दिल्ली पुलिस में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की स्पेशल कमिश्नर हैं, जिन्हें गृहमंत्रायल ने पुडुचेरी का नया डीजीपी नियुक्त किया है। शालिनी सिंह इससे पहल ज्वाइंट सीपी वेस्टर्न रेंज थीं।
किसान आंदोलन को लेकर भी चर्चाओं में आई थी शालिनी सिंह
दिल्ली में 1 जुलाई, 1978 को आयुक्तालय प्रणाली लागू हुई थी। आयुक्तालय प्रणाली लागू होने के बाद से शालिनी सिंह पिछले चार दशकों में दिल्ली पुलिस रेंज की प्रमुख बनने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। ज्वाइंट सीपी वेस्टर्न रेंज के पद पर रहते हुए शालिनी सिंह ने किसान आंदोलन के लिए दिल्ली पुलिस की रणनीति बनाई थी।
अफवाह रोकने के लिए सड़क पर उतरीं थी शालिनी
दिल्ली में किसान आंलोदन की सिक्योरिटी का जिम्मा भी शालिनी सिंह के ऊपर था। इतना ही नहीं, दिल्ली के खयाला इलाके में जब सांप्रदायिक तनाव की अफवाह फैली थी तो इसको रोकने के लिए शालिनी सिंह ने लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया था। उन्होंने खुद इस तनाव को शांत करने का मोर्चा संभाला और वो सड़कों पर उतरकर लाउडस्पीकर से खुद को लोगों को सच बताते देखी गई थीं।
IB में भी किया था शालिनी सिंह ने काम
खबर के मुताबिक, शालिनी सिंह ने काफी लंबे वक्त तक दिल्ली में काम किया है। साउथ वेस्ट और साउथ ईस्ट के लिए DCP के तौर पर भी काम किया है। शालिनी सिंह की इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में भी पोस्टिंग हुई थी। आईबी में भी शालिनी सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने पांडिचेरी और अंडमान द्वीप समूह में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
शालिनी के पति अनिल शुक्ला भी IPS
IPS शालिनी सिंह के पति अनिल शुक्ला भी एक आईपीएस अधिकारी हैं। वो पहले NIA में तैनात थे और मुंबई एंटीलिया मामले की देखरेख कर रहे थे। शालिनी सिंह की दो बेटियां हैं। उनका परिवार हमेशा से उनके कामों में सहयोग करता रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस में रहते हुए शालिनी सिंह को क्राइम के मामलों को सुलझाने का बहुत एक्सपीरियंस है।












Click it and Unblock the Notifications