मणिपुर में हिंसा के बीच वापस बुलाए गए IPS राकेश बलवाल, जानें कौन है यह जांबाज अधिकारी
Rakesh Balwal: मणिपुर में दो छात्रों के अपहरण और हत्या के बाद हिंसा के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल को पूर्वोत्तर राज्य में वापस भेजने का फैसला किया है। केंद्र ने वर्तमान में श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात राकेश बलवाल को उनके गृह कैडर मणिपुर में समय से पहले वापस भेजने का आदेश दिया। बलवाल अब हिंसाग्रस्त राज्य की सहायता के लिए मणिपुर में काम करेंगे।
राकेश बलवाल पहले एनआईए टीम का हिस्सा थे, जिसने पुलवामा आतंकी हमले में 13,800 पेज की चार्जशीट अदालत में पेश की थी। जिसके परिणामस्वरूप कई गिरफ्तारियां हुईं। बलवाल मणिपुर कैडर 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें 2018 में चार साल के कार्यकाल के लिए एनआईए में पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें कश्मीर में नियुक्ति मिली।

मणिपुर में दो छात्रों का अपहरण फिर हत्या के बाद भापी विरोध प्रदर्शन
छह जुलाई से गायब दो छात्रों की हत्या के बाद मणिपुर में हिंसा और विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इंफाल में मंगलवार देर रात स्थानीय छात्रों और लोगों की सुरक्षाबलों के साथ भारी झड़प हो गई थी। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इस घटना में 45 छात्र घायल हो गए थे। इसके बाद से प्रदर्शन और तेज हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications