कौन हैं IPS अनु बेनीवाल, ग्वालियर की इस महिला अफसर के साथ जो हुआ, वो जान हैरान रह जाएंगे आप
IPS Anu Beniwal: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की ट्रेनी आईपीएस अनु बेनीवाल पिछले कई दिनों से खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनके साथ एक ऐसा वाक्या हुआ है, जिससे वह सुर्खियों में आ गई हैं। एक महिला अफसर के साथ जो हुआ, उसने लोगों का ध्यान खींचा है। आइए जानें कौन हैं IPS अनु बेनीवाल?

20-25 दिनों से शख्स कर रहा था IPS अनु बेनीवाल का पीछा, जानें क्यों?
असल में आईपीएस अनु बेनीवाल का पिछले दिनों एक शख्स 20-25 दिनों से पीछा कर रहा था। वह अनु बेनीवाल के पल-पल की खबर रखता था और लाइव लोकेशन शेयर करता था।
अनु बेनीवाल को वह शख्स अक्सर अपने आसपास दिखता था, लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर देती थीं। लेकिन 01 अप्रैल की रात एक हादसा हुआ, जिसमें वो शख्स फिर से अनु बेनीवाल को दिखा। इसके बाद उसे पकड़ा गया और पूछताछ की गई।

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पकड़े गए शख्स का नाम आमिर खान है, जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह लगातार आईपीएस अनु बेनीवाल की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। उसके फोन में कई व्हाट्सएप भी मिले, जहां आईपीएस अनु बेनीवाल का लोकेशन शेयर था।
जांच में ये बात पता चला कि आरोपी आमिर खान खनन माफिया है। उसके कई डंपर चलते हैं और इसी वजह से वह अनु बेनीवाल का लोकेशन ट्रेस करता था।

Who is IPS Anu Beniwal: कौन हैं आईपीएस अनु बेनीवाल?
- आईपीएस अनु बेनीवाल 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने चौथी अटेम्प्ट में यूपीएससी की परीक्षा पास की है। अनु बेनीवाल का ऑल इंडिया 217 रैंक था।
- अनु बेनीवाल इस वक्त ग्वालियर के एक थाने में SHO हैं और ट्रेनी आईपीएस हैं।
- आईपीएस अनु बेनीवाल ने आईपीएस डॉ. आयुष जाखड़ से शादी की है। आईपीएस अनु बेनीवाल और उनके पति आईपीएस आयुष जाखड़ दोनों ने 2022 का अटेम्प्ट दिया था। इसी अटेम्प्ट में दोनों का सेलेक्शन हो गया था।
- आईपीएस अनु बेनीवाल दिल्ली के पीतमपुरा की रहने वाली हैं। आईपीएस अनु बेनीवाल ने फिजिक्स ऑनर्स में बीएससी और एमएससी की है। अनु बेनीवाल ने ग्रेजुएशन डीयू के हिंदू कॉलेज से की। अनु ने नैनो साइंस के पहलुओं पर भी रिसर्च किया है।
- अनु बेनीवाल इंस्टाग्राम पर अपने ड्रेसिंग सेंस और फैशन को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं।
2018 में दिया था अनु बेनीवाल ने पहला अटेम्प्ट
अनु बेनीवाल ने जून 2018 में पहला यूपीएससी अटेम्प्ट दिया था। उसके बाद दूसरा अटेम्प्ट 2019 में दिया, जिसमें प्रीलिम्स तो निकला लेकिन मेन पेपर में असफल हो गईं।
वहीं तीसरे अटेम्प्ट में अनु बेनीवाल सफल तो हो गई थीं लेकिन रैंक से संतुष्ट नहीं थीं। इसलिए उन्होंने 2022 में फिर से कोशिश की और ऑल इंडिया 217 रैंक लाईं।












Click it and Unblock the Notifications