जानिए कौन हैं IAS के वासुकी?, कभी छेड़छाड़ के खिलाफ उठाई थी अवाज, अब इस वजह से आई चर्चाओं में
IAS Dr K Vasuki: आईएएस अधिकारी डॉ. के वासुकी दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अधिकारियों में से एक हैं, जो इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाई हुई है। वजह है कि केरल सरकार ने अप्रत्याशिय कदम उठाते हुए के वासुकी को 'विदेश सचिव' के पद पर नियुक्त किया है।
IAS के वासुकी को 'विदेश सचिव' के पद पर नियुक्ति किए जाने के बाद से विवाद खड़ा हो गया है। तो वहीं, अब केरल के मुख्य सचिव डॉ. वी वेणु ने ऐसी खबरों का खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में 'विदेश सचिव' जैसा कोई पद है ही नहीं।

इस दौरान उन्होंने मीडिया रिपोर्ट की भी निंदा की, जिसमें कहा गया था कि केरल सरकार ने IAS के वासुकी को विदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं आईएएस अधिकारी डॉ के वासुकी बारे में...
कौन हैं आईएएस अधिकारी के वासुकी?
डॉ. के वासुकी 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 97वीं रैंक हासिल की थी। 97वीं रैंक हासिल करने के बाद के वासुकी को पहले मध्य प्रदेश कैडर मिला था। लेकिन, साल 2011 में के वासुकी ने आईएएस डॉ. एस कार्तिकेयन से शादी कर ली। केरल कैडर के IAS से शादी करने के बाद उन्हें भी केरल कैडर मिल गया था।
के वासुकी ने चिकित्सा के क्षेत्र में बनाया था करियर
IAS बनने से पहले के वासुकी चिकित्सा क्षेत्र में थी। उन्होंने अपने करियर चिकित्सा के क्षेत्र में बनाया था और वो सरकारी अस्पताल में काम करती थीं। अस्पताल में काम करने के दौरान ही उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाया। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में काम करते हुए UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी।
लड़कियों के लिए उठा चुकी है आवाज
IAS के.वासुकी लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव और छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं। उन्होंने साल 2017 में 'सुचित्वा मिशन' के निदेशक के रूप में काम किया है। इतना ही नहीं, ग्रीन प्रोटोकॉल को लागू करने के लिए वासुकी ने जो प्रयास किया था उसके लिए उनकी खूब सराहना हुई थी। वासुकी सामाजिक कार्यों में भी खूब एक्टिव रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications