Budget 2026 की सबसे ताकतवर महिला: कौन हैं IAS अनुराधा ठाकुर? जिनके कंधों पर टिका देश का बजट? क्या है उनका रोल
Anuradha Thakur Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में हैं। 1 फरवरी को वह अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा पूर्ण बजट होगा, जो 7.4 फीसदी की अनुमानित ग्रोथ और वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच आएगा।
लेकिन इस बार बजट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं एक नाम - IAS अनुराधा ठाकुर। वजह साफ है, बजट 2026-27 की असली ड्राइविंग सीट पर इस बार एक महिला अफसर बैठी हैं।

कौन हैं IAS अनुराधा ठाकुर? (Who is Anuradha Thakur IAS)
- अनुराधा ठाकुर वर्तमान में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (Department of Economic Affairs) की सचिव हैं। यही विभाग देश के बजट का ढांचा तैयार करता है और इसके प्रमुख के तौर पर अनुराधा ठाकुर को बजट की चीफ आर्किटेक्ट माना जाता है। संसाधनों का बंटवारा हो, आर्थिक प्राथमिकताएं तय करनी हों या पूरे साल की मैक्रो-इकॉनॉमिक रणनीति बनानी हो - हर अहम फैसला इसी टेबल से निकलता है।
- अनुराधा ठाकुर हिमाचल प्रदेश कैडर की 1994 बैच की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने 1 जुलाई 2025 को आर्थिक मामलों के सचिव का पद संभाला, यानी बजट 2026-27 उनके करियर का पहला केंद्रीय बजट है। खास बात यह भी है कि वह इस पद तक पहुंचने वाली देश की पहली महिला IAS अधिकारी हैं।
IAS अनुराधा ठाकुर शिक्षा और प्रोफेशनल बैकग्राउंड (Anuradha Thakur Education & Background)
- अनुराधा ठाकुर का जन्म 12 अप्रैल 1970 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए किया है और हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने पश्चिमी संस्थानों से भी पढ़ाई की है, जिसमें साइकोलॉजी और डेवलपमेंट इकॉनॉमिक्स से जुड़े सर्टिफिकेट शामिल हैं।
- इनमें से एक सर्टिफिकेट उन्होंने London School of Economics से हासिल किया। अपने करियर में वह Officer on Special Duty (OSD) जैसी जिम्मेदार भूमिकाएं भी निभा चुकी हैं।

बजट 2026 बनाने में अनुराधा ठाकुर का काम क्या होता है?
आर्थिक मामलों की सचिव के तौर पर अनुराधा ठाकुर सीधे-सीधे बजट प्रभाग का नेतृत्व करती हैं। यही प्रभाग बजट के दस्तावेज तैयार करता है। राजकोषीय घाटा कितना हो, कर्ज और GDP का संतुलन कैसे बने, निवेश को कैसे बढ़ावा मिले, बाजारों को कैसे स्थिर रखा जाए - ये सभी बड़े सवाल यहीं तय होते हैं।
उनकी प्राथमिकताओं में अर्थव्यवस्था की स्थिरता, पूंजी बाजारों का विस्तार, निवेश को आकर्षित करना और सरकारी उधारी को संतुलित रखना शामिल है। आसान शब्दों में कहें तो बजट का आर्थिक इंजन उन्हीं के हाथ में होता है।
Anuradha Thakur Career: SEBI और RBI तक फैला असर
आर्थिक मामलों की सचिव होने के नाते अनुराधा ठाकुर SEBI बोर्ड की part-time ex-officio सदस्य भी हैं। यानी देश के पूंजी बाजार से जुड़े बड़े फैसलों में उनकी सीधी भागीदारी है। इसके अलावा उन्हें सरकार की ओर से RBI के सेंट्रल बोर्ड में निदेशक भी नामित किया गया है। इसका मतलब है कि मौद्रिक नीति और बैंकिंग सिस्टम से जुड़े अहम विमर्श में भी उनकी आवाज शामिल है।
पहले कहां-कहां निभाई जिम्मेदारी?
DEA में आने से पहले अनुराधा ठाकुर कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में Additional Secretary रह चुकी हैं। वहां उन्होंने PM Internship Programme जैसी अहम योजनाओं को संभाला। इसके अलावा उन्होंने Serious Fraud Investigation Office (SFIO) जैसी संस्थाओं में भी काम किया है, जो बड़े कॉरपोरेट घोटालों की जांच करती है।

बजट टीम में और कौन-कौन है? (Who's Who in Budget Team 2026)
अरविंद श्रीवास्तव - राजस्व सचिव
कर प्रस्तावों की जिम्मेदारी इन्हीं पर है। आयकर, कॉर्पोरेट टैक्स, GST और कस्टम्स जैसे मुद्दे उनकी टीम देखती है।
वुमलुनमंग वुअलनाम - व्यय सचिव
सरकारी खर्च, सब्सिडी और योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करते हैं। राजकोषीय अनुशासन इन्हीं की जिम्मेदारी है।
एम नागराजू - वित्तीय सेवा सचिव
बैंक, बीमा, पेंशन और वित्तीय समावेशन से जुड़ी योजनाएं इनके विभाग के तहत आती हैं।
अरुणिष चावला - DIPAM सचिव
सरकारी कंपनियों में विनिवेश और निजीकरण का रोडमैप तैयार करते हैं।
के मोसेस चालई - सार्वजनिक उद्यम विभाग सचिव
PSU के कैपेक्स, बजटीय उपयोग और एसेट मोनेटाइजेशन पर नजर रखते हैं।
वी अनंत नागेश्वरन - मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA)
आर्थिक सर्वे, ग्रोथ अनुमान और वैश्विक जोखिमों का विश्लेषण कर वित्त मंत्री को सलाह देते हैं।
क्यों खास है अनुराधा ठाकुर का बजट?
बजट 2026-27 सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं होगा। यह एक ऐसे समय में आ रहा है जब महंगाई, रोजगार, निवेश और वैश्विक अनिश्चितता जैसे मुद्दे सरकार के सामने हैं। ऐसे में बजट की कमान पहली बार किसी महिला IAS अधिकारी के हाथ में होना इसे और खास बनाता है। अनुराधा ठाकुर न सिर्फ इतिहास रच रही हैं, बल्कि यह भी तय कर रही हैं कि आने वाले सालों में भारत की आर्थिक दिशा किस ओर जाएगी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications