जानिए कौन हैं कुमारस्‍वामी जो किंगमेकर बनते-बनते अचानक बने कर्नाटक के KING

नई दिल्‍ली। एचडी कुमारस्वामी दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बन गए हैं,राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी को CM पद की शपथ दिलाई, जबकि जी. परमेश्वर ने उप-मुख्यमंत्री की शपथ ली। शपथ ग्रहण के मौके पर तमाम बीजेपी विरोधी नेताओं का बेंगलुरु में जमावड़ा देखने को मिला।

चलिए एक नजर डालते हैं एचडी कुमारस्वामी (हरदनहल्ली देवगौड़ा कुमारस्वामी) के अब तक के सियासी सफर पर

एक साल के लिए कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं कुमारस्‍वामी

एक साल के लिए कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं कुमारस्‍वामी

कुमारस्वामी का जन्‍म 1 दिसंबर 1959 में हुआ था। उनके पिता का नाम एचडी देवगौडा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं। कुमारस्‍वामी 2006 से 2007 तक कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। राजनेता होने के साथ ही साथ कुमारस्‍वामी कन्‍नड़ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में बतौर निर्माता वितरक भी काम करते हैं। उन्‍हें कुमारान्‍ना के नाम से भी बुलाया जाता है। कुमारस्‍वामी ने नेशनल कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की है। वो जेडीएस के कर्नाटक प्रदेश अध्‍यक्ष हैं और रामानगरम से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

कर्नाटक चुनाव में सबसे अमीर उम्‍मीदवार

कर्नाटक चुनाव में सबसे अमीर उम्‍मीदवार

कर्नाटक की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जनता दल सेक्‍युलर (जेडीएस)के नेता कुमारस्‍वामी ने इस बार दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। कुमारस्‍वामी के पास 43 करोड़ 91 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति है। कुमारस्‍वमी की पत्‍नी अनीता कुमारस्‍वामी ने 124 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी जो साल 2013 के मुकाबले 20 करोड़ ज्‍यादा है। कर्नाटक चुनाव में कुमारस्‍वामी सबसे अमीर उम्‍मीदवार थे।

बीजेपी की मदद से सीएम बने थे कुमारस्वामी

बीजेपी की मदद से सीएम बने थे कुमारस्वामी

दूसरी तरफ देखें तो कुमारस्वामी बीजेपी के करीब रहे हैं। साल 2004 में कांग्रेस के साथ सरकार बना चुकी जेडीएस ने साल 2006 में कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी से हाथ मिला लिया था। इसके पीछे कुमारस्वामी के मन में सीएम पद की कुर्सी थी। बीजेपी से समझौते के तहत जेडीएस और बीजेपी का 20-20 महीने का सीएम तह हुआ। कुमारस्वामी जनवरी 2006 में कर्नाटक के सीएम की कुर्सी पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+