Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अर्थव्यवस्था के जानकार, गोल्ड मेडलिस्ट; कौन हैं Gourav Vallabh? दो चुनाव लड़े और हारे, जानें कितनी संपत्ति

Gourav Vallabh Profile Net Worth: न्यूज चैनल्स के डिबेट शो में कांग्रेस का पक्ष रखकर भाजपाइयों की बोलती बंद कर देने वाले गौरव वल्लभ (Gourav Vallabh Resign) का पार्टी से मोहभंग हो गया। गुरुवार को सुबह अचानक गौरव वल्लभ ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद अब वो भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस के प्रखर प्रवक्ताओं में शामिल गौरव वल्लभ एक टीवी शो पर पांच मिलियन इकोनॉमी पर भाजपा नेता संबित पात्रा से बहस के दौरान चर्चा में आए थे। हालांकि अब उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है। ऐसे में जानिए कौन हैं गौरव वल्लभ और वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

Gourav Vallabh Profile

झारखंड और राजस्थान से चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुके गौरव वल्लभ की नेटवर्थ करोड़ों में है। गौरव वल्लभ प्रोफेसर हैं। वो अर्थव्यवस्था के अच्छे जानकार हैं।

मूल रूप से राजस्थान के गौरव वल्लभ की कर्मभूमि झारखंड रही है। 47 वर्षीय गौरव बल्लभ जोधपुर के पीपाड़ के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी हाई एजुकेशन पाली के बांगड़ कॉलेज से की। अपनी कॉलेज एजुकेशन के दौरान वो गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं।

जमशेदपुर में रहे प्रोफेसर

पेशे प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने जमशेदपुर के एक्सएलआरआई कॉलेज में पढ़ाया है। उन्होंने 2003 से 2017 तक यहां पर अध्यापन का कार्य किया है। अर्थव्यवस्था और वित्त मामलों पर उनकी की अच्छी पकड़ मानी जाती है। सीए, कंपनी सेक्रेटरी, पीएचडी और एलएलबी उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां हैं।

दो चुनाव लड़े और हारे

कांग्रेस ने गौरव वल्लभ को साल 2019 विधानसभा चुनाव में झारखंड की जमशेदपुर पूर्व सीट से तत्कालीन सीएम रघुवर दास के सामने उम्मीदवार बनाया था, हालांकि वो हार गए थे। इसके बाद उनको कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में उदयपुर से उम्मीदवार बनाया, लेकिन वहां भी उनको जीत नसीब नहीं हुई।

जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

एडीआर के मुताबिक साल 2019 से 2023 के बीच बल्लभ की चार साल के अंदर संपत्ति में चार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी आई है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल चुनावी हलफनामे (2023) के मुताबिक गौरव वल्लभ की कुल संपत्ति करीब 12 करोड़ रुपए है।

गौरव बल्लभ की कुल नेटवर्थ 11,56,59,986 करोड़ रुपए है। उनकी पत्नी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। माई नेता इंफो की रिपोर्ट के मुताबिक गौरव बल्लभ के पास 6.30 लाख रुएप कैश हैं।

18 लाख की गाड़ियां

भाजपा नेता गौरव वल्लभ के पास 18 लाख रुपए की कीमत की गाड़ियां हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 8 मकान हैं और 400 सोना भी उनके पास है। इसी के साथ उनपर 96 लाख का लोन भी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+