कौन हैं कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कॉलबर्न? जिन पर लगा 'पाकिस्तानी ISI' से संबंध का आरोप
Gaurav Gogoi wife Elizabeth Colburn: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तान सरकार से वेतन लेकर काम करने का गंभीर आरोप लगाया है। हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने एक्स पोस्ट में यह भी दावा किया है कि एलिजाबेथ कोलबर्न जिस संस्था के लिए काम करती थीं, वो उसके बारे में माना जाता है कि वह ISI का मुखौटा है।
सीएम सरमा ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने यह स्वीकार किया है कि एलिजाबेथ एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ के लिए काम करती हैं, जिसका नेटवर्क पाकिस्तान सहित अन्य देशों में है और उन्होंने पाकिस्तान से सैलरी भी ली थी। सरमा ने इस खुलासे को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है। हालांकि गौरव गोगोई ने इन आरोपों को बेतुका बताया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पत्नी पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट हैं, तो वे खुद भारत की रॉ एजेंसी के एजेंट हैं।

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं, और यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए इन विवादों के बीच गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कॉलबर्न के बारे में जानें...!
Who is Elizabeth Colburn: कौन हैं एलिजाबेथ कॉलबर्न?
🔴 एलिजाबेथ कॉलबर्न एक ब्रिटिश ब्रिटिश नागरिक हैं, जिन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से अंतराष्ट्रीय राजनीतिक अर्थव्यवस्था में मास्टर डिग्री ली है। एलिजाबेथ और गौरव की 2013 में शादी हुई था। हालांकि कहा जाता था कि परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था। लेकिन बाद में गौरव ने उन्हें मना लिया था। कपल के दो बच्चे हैं।
🔴 गौरव गोगोई की मुलाकात एलिजाबेथ से अमेरिका में हुई थी। 2010 में संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में इंटर्नशिप के दौरान उनकी मुलाकात गौरव गोगोई से मिले और वहीं से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई।

🔴 एलिजाबेथ कॉलबर्न ने 2011 से 2015 तक जलवायु विकास और ज्ञान नेटवर्क (CDKN) के साथ काम किया था। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और नेपाल में परियोजनाओं की देखरेख की थी। उन्होंने यूरोपीय संसद, ओवरसीज डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (ODI), अमेरिकी सीनेट और संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में भी काम कर चुकी हैं।
🔴 रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में एलिजाबेथ कॉलबर्न में ऑक्सफोर्ड पॉलिसी मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। जो जलवायु परिवर्तन संबंधी मुद्दों पर काम करता है।












Click it and Unblock the Notifications