कौन हैं ये चायवाला? जिसके ठेले पर Bill Gates ने पी मसाला चाय, 2 मिलियन लोगों ने देखा VIDEO
माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के सह संस्थापक बिल गेट्स किसी पहचान के मोहताज नहीं है। 127.4 बिलियन डॉलर की अकूत संपत्ति के मालिक बिल गेट्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बिल गेट्स एक चाय के ठेले पर मसालेदार चाय पीते नजर आ रहे हैं।
खास बात यह है कि बिल गेट्स को चाय परोसने वाला अतरंगी और बेहद खास ढंग से बनाते हुए नजर आ रहा है। चायवाले की बिल गेट्स ने सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा भी की है। बिल गेट्स ने कहा कि भारत में, आप हर जगह नवीनता पा सकते हैं - यहां तक कि एक साधारण कप चाय की तैयारी में भी। आइए आपको मिलाते हैं चायवाले शख्स से, जिसकी चाय मेकिंग बिल गेट्स को भा गई...

कौन हैं चाय बनाने वाला शख्स?
नागपुर निवासी डॉली एक चाय विक्रेता है। शहर में 'डॉली चायवाला' के नाम से फेमस है। यह अपनी चाय मेकिंग टेक्नीक के लिए काफी मशहूर हैं। साथ ही चायवाले की डिफरेंट वेशभूषा वास्कट, बड़ा धूप का चश्मा, गले में सोने की चेन और अनोखा हेयरस्टाइल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। चाय बनाते वक्त विक्रेता काफी दूर से पतीले में दूध डालता नजर आता है। इतना ही नहीं, चीते से फुर्ती के साथ चाय बनाने और परोसते हुए भी देखे जाते हैं।
अब पीएम मोदी को चाय पिलाने की चाह'
डॉली चायवाला ने अपना अनुभव साझा किया। कहा कि मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था, मैंने सोचा कि वह विदेश से आए कोई शख्स हैं, इसलिए मुझे उन्हें चाय पिलानी चाहिए। अगले दिन जब मैं नागपुर वापस आया तो मुझे पता चला कि मैंने किसको चाय पिलाया। मेरे हाथ की चाय पीकर बिल गेट्स ने 'वाह' कहते हुए अपना रिएक्शन दिया। हमने बिल्कुल भी बात नहीं की, वह मेरे पास ही खड़ा थे और मैं अपने काम में व्यस्त था।
डॉली ने यह भी बताया कि अनूठे ढंग से चाय परोसने के पीछे क्या रहस्य है? डॉली ने बताया कि साउथ की फिल्में देखता हूं और उन्हीं से मैंने स्टाइल सीखा है। आज मुझे लग रहा है कि मैं 'नागपुर का डॉली चायवाला' बन गया हूं। भविष्य में अब मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय परोसना चाहता हूं।
इंस्टाग्राम पर डॉली चायवाला
चाय बेचने वाले के इंस्टाग्राम पेज पर 10,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो में हैशटैग #dollykitaprinagpur के साथ, नागपुर का प्रसिद्ध चाय वाला का उल्लेख है। बायो में स्टॉल के सटीक स्थान का एक पिन भी है।
सोशल मीडिया पर मिली ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा कि 2024 में सबसे अच्छा और अनएक्सपेकटेड। दूसरे ने कहा कि धरती पर सबसे भाग्यशाली आदमी। तीसरे ने पोस्ट किया कि अब तक का सबसे बड़ा सहयोग। वहीं, चौथे यूजर ने कहा कि अविश्वसनीय।












Click it and Unblock the Notifications