कौन हैं DCP अंजिथा चिपियला, जो स्वाति मालीवाल के 'पिटाई कांड' केस की करेंगी जांच, कहते हैं लोग लेडी सिंघम
DCP Anjitha Chepyala: दिल्ली से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट मामले में दिल्ली की महिला अफसर अंजिथा चिपियला चर्चाओं में आ गई हैं। महिला अधिकारी अंजिथा चिपियला ही स्वाति मालीवाल 'पिटाई कांड' केस की जांच टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
महिला अफसर अंजिथा चिपियला वर्तमान में दिल्ली में DCP के पद पर तैनात हैं। स्वाति मालीवाल ने FIR में आरोप लगाया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पूर्स पीएस और करीबी बिभव कुमार ने 13 मई को सीएम आवास में उनके साथ मारपीट की है।

अब दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल के आरोप के बाद एक विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया गया है। इस SIT टीम की कमान दिल्ली उत्तरी जिले की एडिशनल DCP अंजिथा चिपियला को सौंपी गई है।
इस टीम में अंजिथा चिपियला के अलावा तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। उम्मीद है कि टीम जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपेगी।
Who is DCP Anjitha Chepyala: कौन हैं अंजिथा चिपियला?
अंजिथा चिपियला AGMUT बैच की DANIPS अफसर हैं। अंजिथा चिपियला वर्तमान में दिल्ली उत्तरी जिले की एडिशनल DCP हैं।
अंजिथा चिपियला की छवि लेडी सिंघम और धाकड़ महिला अफसर की है। हालंकि अंजिथा चिपियला के बारे में पब्लिक डोमेन में ज्यादा जानकारी नहीं है।

एक इंटरव्यू में अंजिथा चिपियला अपनी जर्नी पर कहा है कि, ''इस परीक्षा को पास करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी धैर्य है। उसके बाद प्रतिबद्धता, यूपीएससी क्या, दुनिया किसी भी चीज को लेकर अगर आप प्रतिबद्ध हैं तो, आप कुछ भी पा सकते हैं।''
अंजिथा चिपियला ने महिलाओं पर कहा कि, ''कई केस में हमने देखा है कि महिलाओं में धैर्य की कमी होती है, वो जल्दी विश्वास खो देती हैं। वहीं पैरेंट्स भी लड़कियों की जिंदगी में ज्यादा दखल देते हैं।''

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर उनका कहना है कि, ''हमारे देश में अभी भी महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है। महिलाओं को भी इस पर खास ध्यान देने की जरूरत है। धीरे-धीरे समाज में महिलाओं की भागीदारी और हर वर्ग में उनकी भूमिका बढ़ रही है। समाज में महिसलाएं जितनी सशक्त होंगी, महिला की सुरक्षा उतनी ही मजबूत होगी।''
अंजिथा चिपियला ने कहा कि, क्राइम इसलिए भी बढ़ रहे हैं क्योंकि लोगों की इंसानियत खत्म होते जा रही है। इसलिए हमें बेहतर समाज बनाने की दिशा में बढ़ना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications