कौन है दाऊद इब्राहिम का खास गुर्गा सलीम कुत्ता? जानिये कैसे पड़ा ये अजीबोगरीब नाम...
Who is Dawood associate Salim Kutta: मुंबई बम हमलों के मास्टरमाइंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की चर्चा जोरों-शोरों पर है। दाऊद पर पाकिस्तान में हमले की आशंका जताई जा रही है। खबरे हैं कि दाऊद की हालत गंभीर है। इस बीच दाऊद के खास गुर्गों को लेकर भी बातों का बाजार गर्म है। इन्हीं गुर्गों में से एक है सलीम कुत्ता। अजीबोगरीब नाम वाले इस शख्स पर दाऊद को अपने सगे भाई से भी ज्यादा भरोसा है। चलिये बात करते हैं सलीम के बारे में और इस बारे में कि सलीम कुत्ता का ये अजीबोगरीब नाम कैसे पड़ा...
आखिर कौन है सलीम कुत्ता?
सलीम कुत्ता का पूरा नाम मोहम्मद सलीम मीरा शेख है, जिसे 1993 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सलीम कुत्ता तमिलनाडु के तंजावुर जिले के कुट्टा गांव का रहने वाला है। सलीम का जन्म मुंबई में हुआ। उसने बॉम्बे के सेंट इग्नाटियस स्कूल में पांचवी तक की बढ़ाई की थी।

कैसे पड़ा सलीम कुत्ता नाम?
सलीम कुत्ता... ऐसा नाम जिसे एक बार में जो भी सुनेगा शायद कभी भुला नहीं पाएगा। इतना अजीबोगरीब नाम किसी का यूं ही नहीं पड़ सकता। जरूर इसके पीछे कोई वजह रही होगी। ऐसे ही सवालों के जवाब जानने के लिए सबसे पहले समझते हैं कि सलीम दाऊद की गैंग में शामिल कैसे हुआ।
जब भी सलीम लोगों को मारता था तो...
शुरुआती क्राइम की दुनिया में कदम रखने की दिशा में सलीम इब्राहिम के ही सदस्यों से भिड़ा। वो जब भी किसी को मारता था तो इतनी बुरी तरह से मारता था कि बेहद क्रूर हो जाता था। ये सब देखने के बाद लोग उसे जंगली कुत्ता बुलाने लगे। इसके बाद वो कुत्ता नाम से ही फेमस हो गया।
एक और वजह है बेहद दिलचस्प
हालांकि सलीम के नाम के पीछे की वजह सिर्फ यही नहीं है। दरअसल, सलीम कुत्ता के पैतृक गांव का नाम कुट्टा था। इसके बाद लोग उसे चिढ़ाने लगे और फिर इसी नाम से वो फेमस हो गया। इसके बाद ये नाम हमेशा के लिए सलीम के साथ जुड़ गया।












Click it and Unblock the Notifications