कौन हैं दत्तात्रेय होसबाले, जो RSS के बने सरकार्यवाह, 56 सालों से संघ के लिए कर रहे हैं काम
Dattatreya Hosabale RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने दत्तात्रेय होसबाले को फिर से एक बार सरकार्यवाह चुन लिया है। आरएसएस के अधिकारिक ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी गई है। इनका कार्यकाल 2027 तक रहेगा।
आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में सरकार्यवाह पद के लिए निर्वाचन हुआ था और आने वाले तीन सालों के लिए दत्तात्रेय होसबाले को ही सरकार्यवाह की जिम्मेदारी दी गई है। वो 2021 से सरकार्यवाह हैं। आरएसएस में सरकार्यवाह का पद महसाचिव का होता है। आइए जानें कौन हैं दत्तात्रेय होसबाले?

Who is Dattatreya Hosabale: कौन हैं दत्तात्रेय होसबाले?
- दत्तात्रेय होसबाले कर्नाटक के रहने वाले हैं। दत्तात्रेय होसबाले का जन्म 1 दिसंबर 1954 को कर्नाटक के होसबाले गांव में हुआ था।
- दत्तात्रेय होसबाले बेंगलुरु यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री की है। दत्तात्रेय होसबाले 'असीमा' पत्रिका के संस्थापक संपादक हैं।
- विश्व संवाद केंद्र, भारत के मुताबिक दत्तात्रेय होसबाले साल 1968 में संघ में शामिल हुए थे। उस वक्त ये सिर्फ 13 साल के थे। दत्तात्रेय होसबाले 56 सालों से संघ से जुड़े हुए थे।
- दत्तात्रेय होसबाले आपातकाल के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े हुए थे। उस दौरान उन्होंने आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम के तहत 14 महीने तक जेल में रहे थे। ये 1975-77 के जेपी आंदोलन में भी सक्रिय थे।

- दत्तात्रेय होसबाले एबीवीपी में कई अलग-अलग पदों पर रहे हैं और काम कर चुके हैं। दत्तात्रेय होसबाले ने 11 सालों तक 1992-2003 तक कर्नाटक राज्य के आयोजन सचिव और एबीवीपी के राष्ट्रीय आयोजन सचिव भी रह चुके हैं।
- दत्तात्रेय होसबाले को 2003 में आरएसएस के बौद्धिक प्रशिक्षण का प्रभारी बनाया गया था। वहीं साल 2009 में संघ का सरकार्यवाह बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने कार्यकारी भूमिका संभाली थी।
- दत्तात्रेय होसबाले ने इंग्लैंड, फ्रांस, अमेरिका और नेपाल, रूस में भी यात्रा की हैं। दत्तात्रेय होसबाले ने अब तक सैकड़ों लोगों को प्रशिक्षण दी है।












Click it and Unblock the Notifications