कौन है जो काट रहा है महिलाओं के बाल! इन पांच महिलाओं ने सुनाई अपनी दास्तां

नई दिल्ली। दिल्ली में तीन और हरियाणा के गुड़गांव में 2 मामले दर्ज किए जाने के बाद अब पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर शख्स कौन है जो महिलाओं की चोटियां काट कर ले जा रहा है और क्यों। इतना ही नहीं अब इस डर से लोगों ने अपने घरों के बाहर हल्दी के छाप और नींबू मिर्ची तक काट के लगाना शुरू कर दिया है। यह घटना सिर्फ हरियाणा या दिल्ली तक ही सीमित नहीं है बल्कि मथुरा तक में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

कौन है जो काट रहा है महिलाओं के बाल! इन पांच महिलाओं ने सुनाई अपनी दास्तां

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार हरियाणा स्थित कंगन खेरी गांव की 55 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके साथ चोटी कटने की घटना रविवार (30 जुलाई) को सुबह 10.30 बजे हुई। अपने दो बेटों और परिवार के साथ रहने वाली महिला जब पशुओं को चारा देकर घर वापस आई तो उसने अपने सिर में दर्द की शिकयत की। महिला के बेटे ने बताया कि उसने मेरी पत्नी को बुलाया, तब हमें पता चला मेरी मां की चोटी काट दी गई है। उसके थोड़ी ही देर बाद वो बेहोश हो गई उसे कुछ भी दिखाई नहीं दिया। शख्स ने दावा किया कि ऐसी ही घटना राज्य के मेवात में भी पता चली।

कंगन खेरी गांव की ही 50 वर्षीय महिला ने कहा कि रविवार को ही खेती कर लौटी महिला रात 8 बजे बेहोश हो गई। महिला ने कहा कि मैं खेती से वापस आई तो मुझे बिना किसी वजह के बेहोश सी महसूस हुई और मैं कुछ देख नहीं पा रही थी। जब मैं जगी तो मुझे सिर में दर्द महसूस हुआ। मेरा बेटा मुझे अस्पताल ले गया और पुलिस को जानकारी दी।

जब मैं सोई थी तभी...

इसी गांव की 51 वर्षीय महिल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। महिला ने बताया कि रविवार रात 11 बजे मैं सोई थी। मेरा बेटा भी वहीं पास में सोया था। अचानक से मुझे सिर में दर्द महसूस हुआ। मैंने अपने बेटे को जगाया लेकिन मुझे इसके बाद कोई जानकारी नहीं क्योंकि मैं बेहोश हो गया था। जब मुझे होश आया तो मैं अस्पताल में थी। मुझे बताया गया कि मेरे बाल काट दिए गए हैं। मैंने कुछ नहीं देखा।

कुछ ऐसी ही घटना भीमगढ़ गांव की 24 वर्षीय महिला के साथ भी घटी। महिला ने बताया कि मैं अपने घर से किसी काम के लिए बाहर जा रही थी। तभी एक महिला आई और उसने मुझे कुछ खाने के लिए दिया। मैंने वो खाया और बेहोश हो गई। जगने पर मुझे पता चला कि मेरे बाल काट लिए गए हैं।

बिल्ली बन गई औरत!

गुड़गांव के अशोक विहार में रहने वाली महिला ने बताया कि मैं अपने पति के साथ अपने कमरे में सो रही था, जब मेरी आँखें खुली तो मैंने एक बिल्ली को खिड़की के माध्यम से कमरे में घूमते हुए देखा, और थोड़ी देर बाद वो बिल्ली एक औरत में बदल गई । महिला बनी बिल्ली ने उसका 'ताबीज' काट दिया। उसने कहा, 'इससे पहले कि मैं समझ सकती कि क्या हो रहा है, मैं बेहोश हो गई' जब उठी, तो मेरे बाल काट दिए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+