Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन है 'DJ वाली' नताशा, जिसका हाथ थामे नजर आए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस वक्त सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बने हैं, वजह है नए साल पर उनका अपनी सगाई का ऐलान करना, जी हां, युवा दिलों की धड़कन हार्दिक पांड्या ने सर्बियाई मॉडल और अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक से सगाई कर ली है, टीम इंडिया के स्टार प्लेयर ने क्रूज पर बड़े ही शानदार अंदाज में नताशा स्टाकोविक के साथ सगाई की है, अपनी सगाई की जानकारी हार्दिक पांड्या ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी, जिसमें उन्होंने नताशा के लिए लिखा, "मैं तेरा, तू मेरी, जाने सारा हिन्दुस्तान. 01.01.2020. सगाई"।

नताशा ने डांस रियलिटी शो नच बलिए-9 में हिस्सा लिया था....

वैसे क्रिकेट के नायाब सितारे हार्दिक साल 2018 से ही नताशा को लेकर चर्चित हैं, दोनों को कई जगह पर स्पॉट किया गया था, यही नहीं जब नताशा ने डांस रियलिटी शो नच बलिए-9 में हिस्सा लिया था तो भी हार्दिक ने उनके लिए वोट की मांग की थी, तभी से दोनों के अफेयर की बातें क्रिकेट और फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

कौन है नताशा?

आपको बता दें कि मॉडल-अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविच का जन्म सर्बिया में हुआ है और उनका बचपन, पढ़ाई-लिखाई सब वहीं पर पूरी हुई है, नताशा बेहतरीन बैले डांसर हैं, उन्होंने मात्र तीन साल की उम्र में डांस सीखना शुरू किया था और केवल 17 साल की उम्र में उन्होंने मॉडर्न स्कूल ऑफ बैले में दाखिला लिया था।

मिस स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब जीता था नताशा ने

नताशा साल 2010 में मिस स्पोर्ट्स सर्बिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं, साल 2012 में उन्होंने बॉलीवुड की ओर रूख किया और उन्हें प्रकाश झा की चर्चित फिल्म 'सत्याग्रह' के आयटम नंबर 'हमरी अटरिया पर' से पगहान मिली, जिसमें उन्होंने जमकर अपने डांस और हुस्न के जलवे बिखेरे थे, इसके बाद वो 'बिग बॉस सीजन-8' का हिस्सा बनीं लेकिन मशहूर रैपर बादशाह के रैप गीत 'डीजे वाले बाबू' के बाद वह रातों-रात युवाओं में बीच लोकप्रिय हो गईं।

'ओ मेरी मेहबूबा'... गाने से मचाया था धमाल

इसके अलावा नताशा अर्जुन रामपाल की फिल्म 'डैडी' में भी नजर आ चुकी हैं, यही नहीं उन्होंने फुकरे रिटर्न्स के 'ओ मेरी मेहबूबा' गाने में भी जबरदस्त ठुमके लगाकार सुर्खियां बटोरी थीं, वो इस वक्त बॉलीवुड की टॉप टेन आयटम क्वीन में से एक हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+