कौन हैं CM उमर अब्दुल्ला की नई पत्नी पत्रकार निधि राजदान? फैमिली से पहली शादी तक जानें सबकुछ

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने देश की जानी-मानी पत्रकार निधि राजदान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत की है। अपनी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक के बाद उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान के रिश्तों को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं।

निधि को कई मौकों पर सीएम के शपथ ग्रहण और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी देखा गया था। खुद उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।" निधि राजदान की पहली शादी साल 2005 में प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक नीलेश मिश्रा से हुई थी, लेकिन दो साल बाद 2007 में दोनों का तलाक हो गया।

J amp amp K CM Omar Abdullah Nidhi Razdan Wedding

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं पत्रकार निधि राजदान?

निधि राजदान देश की जानी-पहचानी अंग्रेजी पत्रकार और टीवी एंकर हैं। उनका जन्म 11 अप्रैल 1977 को हुआ था। वह लंबे वक्त तक एनडीटीवी से जुड़ी रहीं और चैनल की एग्जीक्यूटिव एडिटर भी रहीं। उन्हें खास तौर पर न्यूज डिबेट शो 'लेफ्ट, राइट एंड सेंटर' और साप्ताहिक कार्यक्रम 'द बिग फाइट' की एंकरिंग के लिए पहचाना जाता है।

निधि ने साल 1999 में पत्रकारिता की शुरुआत की थी। इसके बाद करीब 21 साल तक वह एनडीटीवी का हिस्सा रहीं। जून 2020 में उन्होंने चैनल छोड़ दिया। अपने करियर के दौरान उन्होंने राजनीति, अर्थव्यवस्था, विदेश नीति और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कई बड़ी खबरों को कवर किया। भारत-अमेरिका परमाणु समझौता, लोकसभा और विधानसभा चुनाव, जम्मू-कश्मीर की राजनीति और वहां के चुनाव उनकी रिपोर्टिंग के अहम हिस्से रहे हैं।

J amp amp K CM Omar Abdullah Nidhi Razdan Wedding

Nidhi Razdan Family Background: कश्मीरी पंडित परिवार से है ताल्लुक

निधि राजदान का संबंध जम्मू-कश्मीर के बडगाम से है। वह कश्मीरी पंडित परिवार में पैदा हुईं। उनके पिता महाराज कृष्ण राजदान प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया यानी पीटीआई के पूर्व एडिटर-इन-चीफ रह चुके हैं। इस तरह पत्रकारिता से उनका जुड़ाव परिवार से भी रहा है।

निधि की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के अपीजे स्कूल, शेख सराय में हुई। इसके बाद उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली में दाखिला लिया। यहां से उन्होंने 1998-99 में रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा हासिल किया।

J amp amp K CM Omar Abdullah Nidhi Razdan Wedding

Nidhi Razdan Career: 21 साल तक NDTV में किया काम

निधि राजदान की पहचान सिर्फ एक टीवी एंकर तक सीमित नहीं रही। उन्होंने कई अहम घटनाओं की मौके से रिपोर्टिंग की। साल 2001 में गुजरात में आए भूकंप और 2005 में कश्मीर में आए भूकंप की कवरेज भी उनके काम का हिस्सा रही। उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, तिब्बत और जुलाई 2005 में लंदन में हुए ट्रेन बम धमाकों के बाद ब्रिटेन से डॉक्यूमेंट्री रिपोर्टिंग भी की।

साल 2017 में उनकी किताब 'लेफ्ट, राइट एंड सेंटर: द आइडिया ऑफ इंडिया' प्रकाशित हुई थी। इसे पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने छापा था। इस किताब में उन्होंने देश की राजनीति, विचारधाराओं और लोकतांत्रिक बहसों से जुड़े मुद्दों को जगह दी।

J amp amp K CM Omar Abdullah Nidhi Razdan Wedding

Nidhi Razdan Personal Life: पहले किससे हुई थी शादी?

निधि राजदान की निजी जिंदगी भी पहले चर्चा में रही है। साल 2005 में उन्होंने पत्रकार और लेखक नीलेश मिश्रा से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा वक्त तक नहीं चला और 2007 में दोनों का तलाक हो गया।

जून 2020 में निधि ने बताया था कि उन्हें हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक पत्रकारिता स्कूल में एसोसिएट प्रोफेसर की नौकरी का प्रस्ताव दिया गया था। बाद में जनवरी 2021 में उन्होंने खुलासा किया कि वह एक बड़े फिशिंग स्कैम का शिकार हुई थीं। उनके मुताबिक, इस धोखाधड़ी के चलते उन्होंने अपनी 21 साल पुरानी नौकरी छोड़ दी थी और उनकी कई निजी जानकारियां भी गलत हाथों में पहुंच गई थीं।

J amp amp K CM Omar Abdullah Nidhi Razdan Wedding

Nidhi Razdan and Omar Abdullah: कब से चर्चा में हैं दोनों?

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान के रिश्ते को लेकर समय-समय पर अटकलें लगती रही हैं। अक्टूबर 2024 में उमर के मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान निधि की मौजूदगी के बाद इस चर्चा ने फिर जोर पकड़ा। उमर अब्दुल्ला की पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला से अलगाव की खबरें 2011 में सार्वजनिक हुई थीं। जुलाई 2026 में दोनों के बीच वैवाहिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझाने की खबरें भी सामने आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+