कौन हैं मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन, जो इकोनॉमिक सर्वे के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था की देंगे जानकारी
Chief Economic Advisor Dr V Anantha Nageswaran: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2024-25 पेश करने से पहले आज 22 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश कर दिया है। जिसे इकोनॉमिक सर्वे भी कहा जाता है। इकोनॉमिक सर्वे भारत सरकार द्वारा बजट से पहले पिछले एक साल में अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिए पेश किया जाता है। ये आर्थिक सर्वेक्षण बजट का मुख्य आधार होता है।
निर्मला सीतारमण के इकोनॉमिक सर्वे पेश करने के बाद देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ वी अनंत नागेश्वरन दोपहर 2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में विस्तार से बताएंगे। देश का बजट बनाने में भी चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर वी अनंत नागेश्वरन की बड़ी भूमिका है। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर वी अनंत नागेश्वरन?

कौन हैं वी अनंत नागेश्वरन (who is Dr V Anantha Nageswaran)
- डॉ. वी अनंत नागेश्वर का पूरा नाम 'डॉ. वेंकटरमण अनंत नागेश्वरन' है। 1963 में जन्मे डॉ. वी अनंत नागेश्वर को 28 जनवरी 2022 को देश के 18वें आर्थिक सलाहकार (सीईए) के तौर पर नियुक्त किया गया था।
- वित्त मंत्रालय के मुताबिक, सीईए बनने से पहले डॉ. वी अनंत नागेश्वर एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं। डॉ. वी अनंत नागेश्वर को बिजनेस और आर्थिक मामलों का व्यापक अनुभव है। वह भारत और विदेशों में कई बिजनेस स्कूलों और प्रबंधन संस्थानों में वित्तीय बाजार और अंतराष्ट्रीय अर्थशास्त्र पढ़ा चुके हैं।
- डॉ. वी अनंत नागेश्वर IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस (GSB) के डीन और क्रेआ यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रतिष्ठित विजिटिंग प्रोफेसर थे। वे 2019 से 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी थे।
वी अनंत नागेश्वरन की शिक्षा करियर (Dr V Anantha Nageswaran Education and career)
- डॉ. वी अनंत नागेश्वर ने 1985 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजेमेंट (IIM), अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है। इसके बाद वो 1994 में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से फाइनेंस में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है।
- डॉ. वी अनंत नागेश्वर ने कई प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट इंस्टीट्यूशंस के लिए रिसर्च वर्क में स्विट्जरलैंड में बड़ी भूमिका निभाई है।
- डॉ. वी अनंत नागेश्वर अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2019 तक IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन रह चुके हैं। इसके बाद अक्टूबर 2019 में उन्हें भारत में प्रधानमंत्री के इकोनॉमिक एडवाइजरी काउंसिल का पार्ट-टाइम मेंबर भी नियुक्त किया गया था। इस पद पर वो 2 सालों तक रहें।
- डॉ. वी अनंत नागेश्वर क्रेडिट सुइस एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के एग्जिक्यूटिव भी रह चुके हैं।
- डॉ. वी अनंत नागेश्वर 1994 से 2004 के बीच यूनियन बैंक ऑफ स्विट्जरलैंड और क्रेडिट सुइस के लिए काम किया और फिर 2006 में सिंगापुर में बैंक जूलियस बेयर एंड कंपनी लिमिटेड में अनुसंधान प्रमुख (एशिया) के रूप में शामिल हुए।
- उन्हें मार्च 2009 में निगम के मुख्य निवेश अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, जहां वे जुलाई 2011 से परामर्श, लेखन और अध्यापन कर रहे हैं।
- डॉ. वी अनंत नागेश्वर टीवीएस सप्लाई चेन्स प्राइवेट लिमिटेड, टीवीएस श्री चक्र और अपराजिता कॉर्पोरेट सर्विसेज सहित विभिन्न कंपनियों के निदेशक मंडल में शामिल रह चुके हैं।
- डॉ. वी अनंत नागेश्वर ने सार्वजनिक नीति में अनुसंधान और शिक्षा के लिए एक स्वतंत्र केंद्र, तक्षशिला संस्थान की सह-स्थापना में मदद की और 2001 में आविष्कार समूह के पहले प्रभाव निवेश कोष को लॉन्च करने में मदद की थी।
More From
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications