सीबीआई के इशारों पर गिरफ्तार होने वाला छोटा राजन कौन है
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में गिरफ्तार अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की गिरफ्तारी सीबीआई के इशारों पर हुई है। करीब दो दशकों तक उसका पीछा करने के बाद एजेंसियां उसे गिरफ्तार करने में सक्षम हो पाई हैं। छोटा राजन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का पुराना साथी है जो भारत में अपराध का साम्राज्य चलाता था।

वर्षों पहले हुई शुरुआत
- अंडरवर्ल्ड की दुनिया में उसके सफर की शुरुआत कई वर्षों पहले हुई थीं।
- उसने राजन नायर नामक एक छोटे चोर के साथ शुरुआत की थी।
- राजन नायर को बड़ा राजन के नाम से भी जानते थे।
- बड़ा राजन के मर्डर के बाद, राजन ने उसका काम संभाल लिया।
- इसके बाद वह डी-गैंग के साथ जुड़ गया।
पढ़ें-आखिर कैसे गिरफ्त में आया छोटा राजन
शुरुआती जिंदगी
- राजन का जन्म मुंबई में राजन निकालेगे के तौर पर हुआ था।
- चेंबूर के तिलक नगर में उसका बचपन बीता है।
- 80 के दशक के शुरुआती दौर में उसने शंकर सिनेमा के साथ काम किया।
- इसके बाद उसकी मुलाकात बड़ा राजन से हुई।
- बड़ा राजन के मर्डर के बसद छोटा राजन उसके बिजनेस का बॉस बन गया।
- थोड़े समय के लिए उसने दाऊद इब्राहिम के साथ भी काम किया।
- वर्ष 1988 तक वह डी गैंग के लिए काम करने के बाद वह दुबई चला गया।
- इंटरपोल की वेबसाइट के मुताबिक वह फिरौती, हत्या और ड्रग्स स्मगलिंग के लिए वांटेड है।
- कई फिल्मों के प्रोडक्शन में भी राजन का हाथ रहा।
दाऊद से अलग हुआ
- कहा जाता है कि छोटा राजन वर्ष 1993 के मुंबई ब्लास्ट के बाद दाऊद से अलग हो गया।
- वह दुबई और यहां तक कि थाइलैंड से अपना काम संचालित करता रहा।
- राजन ने एक बार भारतीय एजेंसियों से मदद के बदले दाऊद के बारे में जानकारियां देने का अनुरोध किया था।
- यहीं से राजन ने अपने गैंग की शुरुआत की और डी गैंग के साथ कई मुठभेड़ भी हुईं।
- राजन और दाऊद के बीच आमना-सामना कई वर्षों तक चला।
- वर्ष 2000 में दाऊद के साथी छोटा शकीन ने बैंकाक में राजन पर हमला भी कराया था।












Click it and Unblock the Notifications