कौन है वो 24 साल की लड़की, जिसने अक्षय कुमार का करोड़ों का बंगला खरीद लिया! कहां से करती है ताबड़तोड़ कमाई

Chandni Bhabhda\Chandni Mimic: कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर चांदनी भाभड़ा उर्फ चांदनी मिमिक इन दिनों सुर्खियों में हैं। 24 साल की ये सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर चांदनी भाभड़ा ने मुंबई के अंधेरी में करोड़ों का बंगला खरीदा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चांदनी भाभड़ा ने अभिनेता अक्षय कुमार का आलीशान घर खरीदा है। ये घर पहले अक्षय कुमार का था। चांदनी ने मुंबई में करोड़ों का आलीशान घर लेने के बाद इसके गृह प्रवेश पूजा की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं।

Chandni Bhabhda\Chandni Mimic

नए घर में गृह प्रवेश की पूजा करते हुए तस्वीरों को शेयर कर चांदनी भाभड़ा ने लिखा है, ''घर! 25 की उम्र से पहले, सपनों का आशियाना खरीद लिया मैंने।'' सिर्फ 24 साल की उम्र में चांदनी का करोड़ों का घर खरीदना फैंस के लिए चौंकाने वाली बात है।

कई लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर इतनी कम उम्र में चांदनी ने इतने पैसे कैसे कमाए और उनकी संपत्ति कितनी है। तो चलिए जानते हैं चांदनी भाभड़ा कौन हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है?


Who Is Chandni Bhabhda (Chandni Mimic): कौन हैं चांदनी भाभड़ा उर्फ चांदनी मिमिक?

  • चांदनी भाभड़ा उर्फ चांदनी मिमिक एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। चांदनी भाभड़ा को सोशल मीडिया पर लोग मिमिक्री आर्टिस्ट के तौर पर जानते हैं। बॉलीवुड स्टार की मिमिक्री करने को लेकर चांदनी सुर्खियां बटोरती हैं।
  • चांदनी भाभड़ा सोशल मीडिया पर ' चांदनी मिमिक' के नाम से मशहूर हैं। वो कई बॉलीवुड हस्तियों की मिमिक्री करती हैं। लेकिन वो फेमस आलिया भट्ट की मिमिक्री करके हुई थीं।

  • 24 वर्षीय कॉमेडी कलाकार चांदनी भाभड़ा के पास कानून की डिग्री भी है। चांदनी एक एक्टर और वीजे भी हैं।
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चांदनी भाभड़ा का जन्म 22 नवंबर को मुंबई में हुआ था। वह फिलहाल में मुंबई में रहती है।
  • फोर्ब्स को दिए एक इंटरव्यू में चांदनी भाभड़ा ने दावा किया था कि वह साल 2016 से एक्टिंग कर रही हैं और लाइव शो को होस्ट भी करती हैं। चांदनी ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें स्कूल में दोस्त बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा और कैमरे के सामने काम करने में उन्हें आराम मिलता है।
  • चांदनी ने जनवरी 2016 से यूट्यूब चैनल पर कॉमेडी वीडियो पोस्ट करना शुरू किया था। कॉफी विद करण सीजन 7 के पहले एपिसोड के माई मैरिज सीन ने चांदनी को जुलाई 2022 में काफी लोकप्रियता दिलाई।

Chandni Bhabhda (Chandni Mimic) Net Worth: चांदनी भाभड़ा की संपत्ति

  • चांदनी भाभड़ा की संपत्ति करोड़ों में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति फिलहाल एक करोड़ से दो करोड़ के बीच है।
  • चांदनी भाभड़ा हर दिन लाखों में कमाई करती हैं। सोशल मीडिया स्टार के रूप में चांदनी भाभड़ा का करियर उनकी आय का प्राथमिक स्रोत है।
  • चांदनी सबसे ज्यादा कमाई अपने यूट्यूब, इंस्टाग्राम के वीडियो से पैसे कमाती हैं। इसके अलावा चांदनी ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी सोशल मीडिया से लाखों की कमाई करती हैं।
  • चांदनी इसके अलावा होस्टिंग, छोटे-मोटे बिजनेस, शेयर और निवेश से भी पैसे बनाती हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+