रद्दी के ढेर से दिल्ली की इस महिला ने खड़ी कर दी 800 करोड़ की कंपनी, जानें कौन हैं बिजनेस विमन पूनम गुप्ता

Businesswoman Poonam Gupta Success Story: दिल्ली की रहने वाली भारतीय मूल की पूनम गुप्ता की सफलता की कहानी सैकड़ों युवाओं को प्रेरित करने वाली है। भारतीय मूल की महिला करोबारी पूनम गुप्ता की कंपनी PG Paper का टर्नओवर करोड़ों में है।

रद्दी के ढेर को देखकर पूनम गु्प्ता को बिजनेस करने का आइडिया आया था। एक लाख से शुरू की गई कंपनी की मार्केट वैल्यू आज 800 करोड़ रुपये की है। आइए जानें कौन हैं पूनम गुप्ता और क्या है उनकी सफलता की कहानी?

Businesswoman Poonam Gupta Success Story

कौन हैं पूनम गुप्ता?

  • -पूनम गुप्ता दिल्ली की रहने वाली है। उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक में ऑनर्स किया है। उसके बाद पूनम ने एम
  • -उसके बाद पूनम गुप्ता की शादी साल 2002 में पुनीत गुप्ता से हुई, जो स्कॉटलैंड में रहकर नौकरी करते थे। शादी के बाद पूनम भी अपने पति के साथ स्कॉटलैंड चली गईं।
  • -स्कॉटलैंड में जाकर पूनम गुप्ता नौकरी की तलाश में लग गई लेकिन काम के अनुभव की कमी की वजह से उन्हें वहां नौकरी नहीं मिल पा रही थी।
  • -नौकरी की तलाश में एक ऑफिस से दूसरे ऑफिस में चक्कर काटते हुए, वहां पड़े कागज के रद्दी को देखकर उनके दिमाग में बिजनेस का आइडिया आया।
  • - जिसके बाद रद्दी पर पूनम गुप्ता ने रिसर्च करना शुरू कर दिया। पूनम गुप्ता ने रद्दी को रिसाइक्लिंग कर नया प्रोडक्ट बनाने का सोचा। जिसके लिए उन्हें वहां की सरकार से एक लाख रुपये का फंड भी मिला।
  • -एक लाख के फंड से पूनम ने नौकरी करने के बजाए बिजनेस करने का सोचा।

2003 में पूनम ने शुरू किया PG Paper का स्टार्टअप

  • -साल 2003 में पूनम ने एक लाख रुपये की मदद से PG Paper नाम से रद्दी को रिसाइकिल करने वाला स्टार्टअप शुरू किया।
  • -पूनम का आइडिया था कि रद्दी पेपर से बेहतर क्वालिटी के नए पेपर में बनाकर सप्लाई करना है। कुछ ही वक्त में पूनम का आइडिया काम कर गया।
  • -लगातार उन्हें इस काम में सफलता मिलती चली गई। शुरुआती वक्त में पूनम ने बिजनेस को लोकल लेवल पर शुरू किया था। लेकिन जैसे-जैसे डिमांड बढ़ी उन्होंने इसे पूरे स्कॉटलैंड में फैला दिया।
  • -आज पूनम का कारोबार अमेरिका और यूरोप तक फैला है। कई बड़ी-बड़ी कंपनियों से पीजी पेपर का डील है।
  • -वर्तमान में पूनम की कंपनी पीजी पेपर का कारोबार 60 देशों में फैला है। आज 2023 में पूनम की कंपनी का टर्नओवर 800 करोड़ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+