जानें 'पोर्न' देखने वाले BJP विधायक जादब लाल देबनाथ कौन हैं? पावरफुल नेताओं में होती है गिनती

Jadab Lal Debnath: सोशल मीडिया में साझा किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि त्रिपुरा से भाजपा विधायक देबनाथ अपने फोन को स्क्रॉल करते हुए एक अश्लील वीडियो देख रहे हैं।

BJP Mla Jadav Lal Debnath

एक शर्मनाक घटना में त्रिपुरा के बागबासा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जादब लाल देबनाथ (Jadab Lal Debnath) को विधानसभा सत्र के दौरान कथित तौर पर पोर्न देखते हुए पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि देबनाथ विधानसभा सत्र चलने के दौरान पोर्न वीडियो देखने में ध्यानमग्न थे उसी समय किसी ने मोबाइल में उनके इस दृश्य को कैप्चर कर लिया। आइए आपको बताते हैं कौन हैं भाजपा विधायक जादब लाल देबनाथ?

कौन हैं जादब लाल देबनाथ
बता दें कि जादब लाल देबनाथ (Jadab Lal Debnath) पहले सीपीआई (एम) के कार्यकर्ता थे। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। जादब ने 2018 में सीपीआई (एम) के उम्मीदवार और पूर्व स्पीकर रामेंद्र चंद्र देबनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव हार गए। हाल ही में हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने फिर से BJP से चुनाव लड़ा और जीत गए।

भाजपा की भी आई प्रतिक्रिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने इस मामले पर बात करते हुए कहा कि हमें इस घटना के बारे में पता चला है। हमने इसपर संज्ञान लिया है। जल्द ही की ओर से उन्हें एक नोटिस भी जारी किया जाएगा। हम उनसे स्पष्टीकरण मांगेंगे। विधायक जादब लाल का कहना है कि यह साजिश के तहत किया गया है। इस पर वह अपना स्पष्टीकरण पार्टी को देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+