कौन है 'बिनोद' जिसको लेकर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, कैसे शुरू हुआ ये सब
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों हर कोई एक नाम को जरूर देख रहा है और ये नाम है 'बिनोद'। बिनोद नाम से हजारों की संख्या में मीम्स, फोटो, चुटकुले ट्विटर, फेसबुक पर दिख रहे हैं। इसको लेकर लगातार कमेंट और पोस्ट की जा रही हैं लेकिन बहुत से लोगों को जानकारी नहीं है कि ये हैं कौन, कोई हैं भी या नहीं। आइए आपको बताते हैं।

एक पुराने कमेंट से शुरू हुआ सारा खेल
बिनोद ऐसे ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है, जैसे पहले भी कोई चाय बेचने वाला या प्रिया प्रकाश की वीडियो ट्रेंड हो गई थी। इसमें खास बात ये है कि बिनोद का चेहरा किसी ने नहीं देखा है। बस एक कमेंट ने उसको ट्रेंड में ला दिया है। ये कमेंट उसने एक वीडियो पर किया था।

कमेंट सेक्शन में लिखा बिनोद
एक यूट्यूब चैनल के एक वीडियो से बनाई थी। जिसमें उसने बनाया था कि किस-किस तरह के कमेंट लोग वीडियो पर करते हैं। अजीब या बेमतलब कमेंट को लेकर स्ले प्वाइंट नाम के यूट्यूब चैनल ने ये वीडियो बनाई थी। इसमें उन्होंने बिनोद थारू नाम के एक व्यक्ति का एक वीडियो किया कमेंट भी दिखाया था। बिनोद थारू ने बिना वीडियो के बारे में कुछ कहे कमेंट सेक्शन में लिखा 'बिनोद'

यहीं से शुरू हुआ 'बिनोद'
इसी वीडियो से किसी ने बिनोद को लेकर मजाकिया कमेंट किया और फिर धीरे-धीरे बिनोद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। फेसबुक, ट्विटर पर तो बिनोद को लेकर चुटकुले शेयर हो ही रहे हैं। यूट्यूब पर लोग जाकर कमेंट सेक्शन में खूब 'बिनोद' लिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बिनोद ही बिनोद
बिनोद थारू ने काफी पहले ये कमेंट किया था और यूट्यूब चैनल ने वीडियो 15 जुलाई को बनाई थी लेकिन सोशल मीडिया पर ये ट्रेंड अब हो रहा है। इसको लेकर तरह-तरह के मीम बन रहे हैं। तो कुल मिलाकर बिनोद कौन है, ये तो अभी नहीं पता है। बिनोद सोशल मीडिया पर इस समय बेमतलब के कमेंट की एक पहचान बन गया है।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे












Click it and Unblock the Notifications