कौन हैं 'बाबा का ढाबा' वाले कांता प्रसाद, एक वीडियो ने बनाया लखपति, अब की खुद को खत्म करने की कोशिश!

नई दिल्ली, 18 जून। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी' का एक बड़ा ही मशहूर गाना है 'देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के'। इस लाइन का मतलब है कि भगवान जब किसी पर खुश होता है तो एक साथ उसे सबकुछ मिल जाता है। कुछ ऐसा ही दिल्ली के मालवीय नगर में 'बाबा का ढाबा' नाम से रेस्टोरेंट चलाने वाले कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बदामी देवी के साथ हुआ। एक वीडियो वायरल होने से रातों-रात लखपति बना ये बुजुर्ग कपल अब अर्श से फर्श पर आ चुका है।

वीडियो वायरल होने के बाद रातों-रात बने लखपति

वीडियो वायरल होने के बाद रातों-रात बने लखपति

यूट्यूबर गौरव वासन और 'बाबा का ढाबा' वाले कांता प्रसाद के बीच विवाद से तो हम सभी परिचित ही हैं। कम शब्दों में बताएं तो गौरव वासन की एक वीडियो से वायरल होने के बाद कांता प्रसाद के पास लाखों का चंदा आया, लेकिन इस बीच उन्होंने गौरव वासन पर ही पैसों के हेर-फेर का मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि अभी भी ये मामला कोर्ट में है लेकिन बीते दिनों नए रेस्टोरेंट में हुए लाखों के नुकसान के बाद एक बार फिर कांता प्रसाद अपने मालवीय नगर वाले ढाबे पर वापस आ गए।

Recommended Video

    Baba Ka Dhaba: Kanta Prasad ने की Suicide की कोशिश, Hospital में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    आर्श से फर्श तक का सफर

    आर्श से फर्श तक का सफर

    इस बीच उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और यूट्यूबर गौरव वासन से माफी मांगी और उनके खिलाफ केस वापस लेने की भी बात कही। इस मामले को गंभीरता से फॉलो कर रहे लोग उस समय हैरान रह गए जब गुरुवार को कांता प्रसाद के खुदकुशी करने की कोशिश की खबर सुनी। बताया जा रहा है कि 'बाबा का ढाबा' वाले कांता प्रसाद ने बीती रात नींद की गोली खा ली है। जिसके बाद उन्हें सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। पुलिस ने इस बात की आशंका जताई है कि कांता प्रसाद ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या की कोशिश की है।

    दान में मिले पैसों से खोला नया रेस्टोरेंट

    दान में मिले पैसों से खोला नया रेस्टोरेंट

    नया रेस्टोरेंट खोलने के कुछ महीनों तक खबरों से दूर रहने वाले कांता प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में है। उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की इस बात का पता तो अभी नहीं चल सका है लेकिन आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प बात बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि का रेस्टोरेंट 'बाबा का ढाबा' साउथ दिल्ली के मालवीय नगर की शिवालिक कॉलोनी में हनुमान मंदिर के सामने बी ब्लॉक में स्थित है। यह ढाबा पिछले साल सितंबर, 2020 में चर्चा में आया था।

    वर्ष 1988 से ही चला रहे हैं ढाबा

    वर्ष 1988 से ही चला रहे हैं ढाबा

    कांता प्रसाद ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी उम्र 80 वर्ष है और वह वर्ष 1988 से ही सड़क किनारे 'बाबा का ढाबा' चला रहे हैं। कांता प्रसाद का घर मालवीय नगर के जगदंबा कैंप में है जहां वह कई दशकों से रह रहे हैं। जब उनके दिन बदले तो उन्होंने अपने घर का भी रिनोवेशन कराया। आस पड़ोस वालों ने बताया कि जब कांता प्रसाद गांव से आए थे तो उनके पास कुछ नहीं है, सिर्फ एक कंबल लेकर आए थे।

    कांता प्रसाद के लिए ये है पड़ोसियों की राय

    कांता प्रसाद के लिए ये है पड़ोसियों की राय

    कांता प्रसाद के पड़ोसियों ने बताया कि वायरल होने के बाद उनके चाल-ढाल बदल गए थे। उन्होंने सभी से बोलना छोड़ दिया था। कुछ ने तो यह भी कहा कि वह पुराना घर छोड़ कुछ दिनों के लिए कहीं और भी शिफ्ट हो गए थे। गौरव वासन संग विवाद बोलते हुए पड़ोस के लोगों ने कहा कि कांता प्रसाद ने उसके साथ गलत किया। कांता प्रसाद और बदामी देवी के दो बेटा और एक बेटी है। शादी के बाद बेटी भी अपने माता-पिता के साथ ही रह रही है।

    कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव पर क्या लगाए थे आरोप?

    कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव पर क्या लगाए थे आरोप?

    पिछले साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान कांता प्रसाद का एक रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह लॉकडाउन की वजह से आई आर्थिक तंगी को लेकर रो रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांता प्रसाद को लाखों का डोनेशन मिला था। इस वीडियो को फूड ब्लॉगर और यूट्यूबर गौरव वासन ने शेयर किया था। फूड ब्लॉगर गौरव वासन द्वारा शेयर किए गए वीडियो के बाद रातों-रात कांता प्रसाद की जिंदगी बदल गई थी। लेकिन एक महीने बाद, ढाबे के मालिक कांता प्रसाद ने ब्लॉगर गौरव के खिलाफ चंदा में हेराफेरी का मामला दर्ज कराया। ब्लॉगर गौरव ने आरोपों से इनकार किया और अपने बैंक स्टेटमेंट से अपना बचाव किया था।

    यह भी पढ़ें: बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद ने खाई नींद की गोली, ICU में भर्ती, हालत गंभीर

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+