कौन हैं आशा लाकड़ा, MP में इनके नाम को लेकर क्यों हो रही अब इनकी चर्चा, कभी नहीं लड़ी हैं विधानसभा चुनाव
Asha Lakra News: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा...? इसके नामों को तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार (08 दिसंबर) को पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी है। जिसमें एक महिला नेता आशा लाकड़ा, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और के. लक्ष्मण का नाम शामिल हैं। इन नामों की घोषणा के बाद आशा लाकड़ा का नाम सबके लिए नया है...इसलिए लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं आशा लाकड़ा?

Who is Asha Lakra: कौन हैं आशा लाकड़ा?
- -आशा लाकड़ा भारत की एक राजनीतिज्ञ हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता हैं। आशा भाजपा की राष्ट्रीय सचिव भी हैं। आशा लाकड़ा झारखंड की रहने वाली हैं।
- -आशा लाकड़ा वर्तमान में रांची की मेयर हैं। आशा लाकड़ा ने अभी तक कोई भी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। ऐसे में मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नामों में चर्चा के लिए उनको शामिल करना, कई लोगों के लिए हैरान करने वाला है।
- - आशा लाकड़ा झारखंड के गुमला जिले के चुहरू गांव की मूल निवासी है। आशा के पिता का नाम हरि चरण भगत है, जो सीआरपीएफ के जवान थे। आशा की मां नहीं हैं। आशाम की तीन बहने हैं।
- -आशा अपने परिवार की पहली महिला हैं, जो राजनीति में शामिल हैं। आशा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी हुई थीं।
- -आशा लाकड़ा अपने कॉलेज के दिनों में एबीवीपी सचिव और राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रह चुकी हैं।
- -आशा लाकड़ा साल 2010 में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ जुड़ी और उनकी टीम में महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव चुनी गईं और दिल्ली और पश्चिम बंगाल की प्रभारी भी बनाई गईं।












Click it and Unblock the Notifications