Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aroop Biswas: कौन हैं अरूप बिस्वास, क्या है जाति? बंगाल खेल मंत्री पद इस्तीफे के बाद संपत्ति ने सबको चौंकाया

Who is Aroop Biswas: पश्चिम बंगाल की राजनीति में अरूप बिस्वास कोई नया नाम नहीं हैं, लेकिन दिसंबर 2025 में अचानक उनका नाम हर तरफ गूंजने लगा। वजह बनी कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी का कार्यक्रम और वहां मचा बवाल। सोशल मीडिया पर अरूप बिस्वास की मेसी के साथ तस्वीरें वायरल हुईं और आरोप लगे कि वीआईपी कल्चर को प्राथमिकता दी गई।

इस आयोजन के बाद खेल विभाग पर बदइंतजामी के आरोप लगे और आखिरकार अरूप बिस्वास ने बंगाल के खेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए उनका पद पर बने रहना ठीक नहीं होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कौन अरूप बिस्वास।

Who is Aroop Biswas

▶️कौन हैं अरूप बिस्वास (Aroop Biswas Biography)

अरूप बिस्वास तृणमूल कांग्रेस के उन नेताओं में हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बेहद करीबी माना जाता है। वह टीएमसी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं और कांग्रेस से अलग होकर 1998 में ममता बनर्जी के साथ पार्टी में आए थे। राजनीति की शुरुआत उन्होंने कोलकाता के न्यू अलीपुर कॉलेज में कांग्रेस की छात्र राजनीति से की थी, जबकि उनके पिता सीपीआई(एम) से जुड़े हुए थे।

▶️ किस जाति से आते हैं अरूप बिस्वास (Aroop Biswas Caste)

अरूप बिस्वास कायस्थ जाति से संबंध रखते हैं। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में बिस्वास एक आम उपनाम है। परंपरागत रूप से उन्हें हिंदू कायस्थ समुदाय से जोड़ा जाता है, हालांकि बिस्वास उपनाम अन्य धर्मों में भी पाया जाता है।

▶️ लगातार जीतने वाले नेता (Aroop Biswas Political career)

अरूप बिस्वास ने पहली बार 2006 में टॉलीगंज विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2011, 2016 और 2021 में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की। टॉलीगंज वही इलाका है, जहां बंगाली फिल्म इंडस्ट्री यानी टॉलीवुड का केंद्र है। यही वजह है कि अरूप बिस्वास और उनके परिवार की पकड़ राजनीति के साथ-साथ सांस्कृतिक दुनिया में भी मजबूत मानी जाती है।

2011 में जब तृणमूल कांग्रेस ने वाम मोर्चे के 34 साल के शासन को खत्म किया, तब अरूप बिस्वास को मंत्रिमंडल में जगह मिली। पहले उन्हें युवा और आवास विभाग का राज्य मंत्री बनाया गया। 2015 में वह खेल मंत्री बने और साथ ही बिजली और आवास जैसे अहम विभाग भी उनके पास रहे। पार्टी के भीतर उनकी हैसियत उस वक्त और मजबूत हो गई, जब कई वरिष्ठ नेता विवादों में घिर गए।

Who is Aroop Biswas

▶️ अरूप बिस्वास का परिवार और टॉलीवुड कनेक्शन (Aroop Biswas Family)

अरूप बिस्वास के भाई स्वरूप बिस्वास फेडरेशन ऑफ सिने टेक्नीशियंस एंड वर्कर्स ऑफ ईस्टर्न इंडिया के अध्यक्ष हैं। यही संगठन बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में सबसे प्रभावशाली माना जाता है। इस वजह से बिस्वास परिवार को टॉलीवुड और राजनीति के बीच सेतु माना जाता है। अरूप बिस्वास सुरुचि संघ एफसी और दुर्गा पूजा समिति से भी जुड़े हैं, जिसका उद्घाटन हर साल खुद ममता बनर्जी करती हैं।

▶️ अरूप बिस्वास की संपत्ति (Aroop Biswas Net Worth)

अरूप बिस्वास की घोषित संपत्ति करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। उनके पास बैंकों और वित्तीय संस्थानों में करीब 65 लाख रुपये जमा हैं। बीमा पॉलिसी में लगभग 17 लाख रुपये, एनएसएस और पोस्टल सेविंग्स में 21 लाख रुपये से अधिक की राशि दर्ज है। इसके अलावा उनके पास गहने भी हैं, जिनकी कीमत लगभग 5.6 लाख रुपये है।

Who is Aroop Biswas

▶️ अरूप बिस्वास की राजनीति का अब आगे क्या होगा?

हालांकि अरूप बिस्वास खेल मंत्री पद से इस्तीफे ने उनकी छवि को झटका दिया है, लेकिन पार्टी के भीतर उनकी अहमियत अब भी बरकरार है। वह तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हैं और पार्टी के कई अहम फैसलों में उनकी भूमिका रहती है। टॉलीगंज और उत्तर बंगाल में उनकी राजनीतिक पकड़ को नजरअंदाज करना पार्टी के लिए आसान नहीं है।

अरूप बिस्वास का इस्तीफा तृणमूल कांग्रेस के लिए नुकसान कम करने की कोशिश माना जा रहा है। जांच के नतीजे क्या होंगे, यह आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन इतना तय है कि अरूप बिस्वास सिर्फ एक मंत्री नहीं, बल्कि बंगाल की राजनीति, संस्कृति और सत्ता के मजबूत स्तंभों में से एक हैं, जिनकी कहानी फिलहाल थमी नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+