कौन हैं बिग बॉस में आए 'बाबू भैया', करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक, लग्जरी बाइक और कार देख उड़ जाएंगे होश
Anurag Dobhal (BABU BHAIYA UK07 Rider): टीवी के शानदार शो बिग बॉस 17 में इस बार यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया आए हुए हैं। बाबू भैया UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है। अनुराग डोभाल एक मशहूर मोटोव्लॉगर, ट्रैवर ब्लॉगर यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार हैं। बाबू भैया अभी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। अनुराग को लग्जरी बाइक और कारों का शौक है।
जनवरी 2018 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने के बाद आज बाबू भैया के यूट्यूब चैनल 'The UK07 Rider' पर 7.23 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इनके इंस्टाग्राम चैनल @anurag_dobhal पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

who is Anurag Dobhal aka Babu Bhaiya: कौन हैं अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया
अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। अनुराग डोभाल का जन्म 18 सितंबर 1997 को देहरादून के एक छोटे से गांव में हुआ था। वो मिडिल क्लास फैमिली में पैदा हुए थे। अनुराग डोभाल की उम्र इस वक्त 24 साल है। बचपन से ही अनुराग को बाइक पर घूमने का बहुत शौक था।
Anurag Dobhal Family And education: अनुराग डोभाल का परिवार और शिक्षा
अनुराग डोभाल के पिता का नाम जगदंबा प्रसाद है। वह एक शिक्षक है। वहीं उनकी मां मनीषा डोभाल हाउसवाइफ हैं। अनुराग डोभाल के भाई का नाम अनुज डोभाल और बहन का नाम भाव्या है। अनुराग डोभाल ने देहरादून के ब्वॉयज स्कूल से पढ़ाई की और उत्तरांचल कॉलेज से स्नातक किया है।
जानिए अनुराग डोभाल के यूट्यूब चैनल के बारे में?
अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल The UK 07 Rider की शुरुआत 1 जनवरी 2018 में की थी। उन्होंने अब तक 800 से ज्यादा वीडियो डाले हैं। अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया की लोकप्रियता की वजह से 2023 की शुरुआत तक, भारत और विदेश में कई साइटों ने उन्हें दुनिया के सबसे लोकप्रिय मोटोव्लॉगर का दर्जा दिया है।
हालांकि भारत के कुछ भी फेमस मोटो व्लॉगर्स हैं जिनके फॉलोअर्स और सब्सक्राइबर बाबू भैया से ज्यादा हैं। लेकिन बाबू भैया के वीडियो की रीच सबसे ज्यादा है। अनुराग को सबसे ज्यादा पहचान पाकिस्तान-कर्तारपुर कॉरिडोर की राइड के बाद मिली थी।
Anurag Dobhal Net Worth: अनुराग डोभाल की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया की नेटवर्थ 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वह सलाना करीब 1 करोड़ की कमाई करते हैं और महीने में करीब 10 से 15 लाख कमाते हैं। अनुराग को लग्जरी बाइक का शौक है। उनके पास Ducati v4s, BMW GS310, और Kawasaki zx10r जैसी महंगी बाइक्स हैं। अनुराग अपनी ज्यादातर राइड्स केटीएम पर करते हैं। अनुराग के पास कई महंगी कार भी है।
Anurag Dobhal Girlfriend: कौन है अनुराग डोभाल की गर्लफ्रेंड?
अनुराग डोभाल की गर्लफ्रेंड नेपाल की रहने वाली है। अनुराग डोभाल की गर्लफ्रेंड का नाम Savya है। वो भी मोटो व्लॉगर हैं। अनुराग पहली बार Savya से इंडिया-नेपाल के बॉर्डर पर मिले थे। हालांकि कई लोगों का कहना है कि अनुराग डोभाल का Savya से ब्रेकअप हो चुकी है। अनुराग डोभाल का फिलहाल दुबई की रहने वाली साहिबा से लिंकअप के चर्चे हैं।












Click it and Unblock the Notifications