सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन जिनपर हार बैठे थे दिल, अब ममता बनर्जी ने उसी एक्ट्रेस को इस सीट से दिया टिकट

Rachna Banerjee hooghly lok sabha TMC: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। टीएमसी ने हुगली लोकसभा सीट से मशहूर अभिनेत्री रचना बनर्जी को टिकट दिया है।

रचना बनर्जी हुगली सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी (Locket Chatterjee) के सामने मैदान में उतार रही है। रचना बनर्जी बंगाली मनोरंजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। ममता बनर्जी हाल ही में रचना बनर्जी द्वारा होस्ट किए जा रहे शो 'दीदी नंबर 1' के सेट पर गई थीं।

Rachna Banerjee hooghly lok sabha TMC

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म सूर्यवंशम में भी काम कर चुकी रचना बनर्जी

रचना बनर्जी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ उनकी फिल्म सूर्यवंशम में भी काम कर चुकी हैं। 1999 में आई फिल्म सूर्यवंशम में अमिताभ बच्चन अपने बचपन की दोस्त गौरी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसकी पढ़ाई-लिखाई में मदद भी करते हैं। इस फिल्म में गौरी का किरदार रचना बनर्जी ने ही निभाया था।

रचना बनर्जी, बंगाली फिल्मों का बड़ा नाम है। फिल्म सूर्यवंशम में रचना बनर्जी ने अपनी मासूमियत और सादगी से उस वक्त सभी को दीवाना बना दिया था।

Rachna Banerjee hooghly lok sabha TMC

हालांकि अब रचना काफी समय से पहले ही खुद को फिल्मों से दूर कर लिया है। फिलहाल वो छोटे पर्दे पर दिखती हैं। पिछले 10 सालों से वह दीदी नंबर 1 शो को होस्ट करती हैं।

Who is Rachna Banerjee: कौन हैं रचना बनर्जी?

  • रचना बनर्जी का जन्म 2 अक्टूबर 1974 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। रचना बनर्जी अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।
  • उनका पहले नाम झुमझुम बनर्जी था। उनकी पहली फिल्म 'दान प्रतिदान' के निर्देशक सुखेन दास ने इसे बदलकर रचना कर दिया था।

  • रचना बनर्जी एक एक्ट्रेस, टीवी होस्ट , बिजनेसविमन है। अब वह चुनाव भी लड़ने जा रही हैं। उन्होंने मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों के अलावा बंगाली और उड़िया फिल्मों में काम किया है।
Rachna Banerjee hooghly lok sabha TMC
  • रचना बनर्जी 1994 में मिस कोलकाता बनी थीं। उसके बाद उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में मिस ब्यूटीफुल स्माइल सहित भारत में 5 ब्यूटी पेजेंट भी जीती हैं।
  • रचना बनर्जी को फिल्मी करियर में सबसे बड़ी सफलता तब मिली जब उन्होंने लगभग 40 फिल्मों में सिद्धांत महापात्रा के साथ मुख्य भूमिका निभाई।
  • रचना बनर्जी अपने पसंदीदा अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी के साथ 35 बंगाली फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+